A
Hindi News उत्तर प्रदेश हाईवे पर 'काल' बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! ड्राइवर ने नहीं मारा ब्रेक तो तुरंत गया पलट, देखें वीडियो

हाईवे पर 'काल' बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! ड्राइवर ने नहीं मारा ब्रेक तो तुरंत गया पलट, देखें वीडियो

Amroha Viral Video: अमरोहा से ओवरलोड ट्रक के पलटने का वीडियो सामने आया है। इसमें ट्रक वजन क्षमता से करीब दो गुना गन्ना ले जाता दिख रहा है और चलते-चलते ही बीच सड़क पर पलट जाता है। वीडियो में 4-5 बाइक ट्रक के पीछे चलती हुई दिख रही हैं।

Amroha Viral Video- India TV Hindi Image Source : REPORTERS INPUT अमरोहा में हाईवे पर ओवरलोड ट्रक पलट गया।

Amroha Truck Overturn: यूपी के अमरोहा में ओवरलोड ट्रक पलट गया। यहां डिडौली थाना इलाके में जोया के पास NH-9 पर हादस हुआ है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हाइवे पर दौड़ रहे एक ट्रक में गन्ना ओवरलोड है। इसकी वजह से ट्रक का पिछला हिस्सा बाईं तरफ झुकता जा रहा है, लेकिन ट्रक ड्राइवर फिर भी ट्रक को बिना रोके दौड़ा रहा है और फिर कुछ दूर जाकर ट्रक पलट जाता है। गनीमत ये रही कि इसकी चपेट में आकर कोई दबा नहीं।

अचानक पलटा ओवरलोड ट्रक

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि इस ट्रक के पीछे 5 दुपहिया वाहन चल रहे हैं। डर के मारे कोई इससे आगे निकलने की हिम्मत नहीं कर रहा। ट्रक के पीछे चल रहे कार सवार ने ये वीडियो बनाया है। वीडियो बनाने वाला कहता सुनाई दे रहा है कि ये जानलेवा खतरनाक है। ड्राइवर को ट्रक रोककर खड़े हो जाना चाहिए। इतने में ही ओवरलोड ट्रक दौड़ते-दौड़ते बाईं ओर पलट जाता है।

ट्रैफिक रूल्स की खुलेआम उड़ाईं धज्जियां

ये दुर्घटना रात का समय हुई और इस वजह से रोड पर ट्रैफिक कम था, इसलिए कोई इसकी चपेट में नहीं आया। ओवरलोड ट्रक सड़क किनारे बने मकान-दुकान के पास गिरा लेकिन गनीमत रही कि उसकी चपेट में कोई दीवार नहीं आई। वरना नुकसान हो सकता था। इस ओवरलोड ट्रक ने खुलेआम ट्रैफिक रूल्स की धज्जियां उड़ाईं।

गन्ना लादने वाले ने नहीं रखा ट्रक की क्षमता का ध्यान

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ट्रक पर उसके ऊंचाई और चौड़ाई से करीब दो गुना गन्ना लदा था। जब इस ट्रक पर गन्ना लोड किया गया तो गन्ना लादने वाले ने इस बात का ध्यान बिल्कुल भी नहीं रखा कि ट्रक कितना वजन सह सकता है। क्या इतना वजन लेकर वह अपनी मंजिल तक पहुंच सकता है।

(इनपुट- राजीव शर्मा)

ये भी पढ़ें- कानपुर में नामी कारोबारी के बेटे ने लेम्बोर्गिनी से 6 को उड़ाया, बाउंसरों ने उल्टे घायलों से की बदतमीजी