परिवार संग आए 'राजा राम', अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न, CM योगी ने की आरती
करीब डेढ़ साल पहले 22 जनवरी 2024 को रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी और आज 5 जून को राम मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। आज वो क्षण आ गया जिसका करोड़ों रामभक्तों को इंतजार था।

रामनगरी अयोध्या में आज रामभक्तों का इंतजार खत्म हो गया। अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार सज गया है जिसमें प्रभु श्रीराम के साथ माता सीता, हनुमान, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्नन नजर आ रहे हैं। आज रामदरबार की वैदिनक मंत्रोचार के बीच प्राण प्रतिष्ठा की गई। अभिजीत मुहूर्त में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके साथ ही राम मंदिर के परकोटा पर बने 8 देवी देवताओं के मंदिरों की भी प्राण प्रतिष्ठा की गई। धर्माचार्यों के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंगा दशहरा के मौके पर हुई इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने विग्रह की आरती उतारी। खास बात ये है कि आज ही सीएम योगी का जन्मदिन भी है और आज ही के दिन अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई है।
Live updates : Ram Darbar Pran Pratishtha Highlights
-
June 05, 2025 12:05 PM (IST) Posted by Khushbu Rawal
सबसे पहले सीएम योगी ने भगवान के दरबार में शीश नवाया
राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न हुई। सबसे पहले सीएम योगी ने भगवान के दरबार में शीश नवाया। राजा राम के साथ सात मंदिरों में भी स्थापित मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा हो गई है। इसमें परकोटा के ईशान कोण पर शिवलिंग, अग्नि कोण में प्रथम पूज्य श्रीगणेश, दक्षिणी भुजा के मध्य में महाबली हनुमान, नैरित्र कोण में प्रत्यक्ष देवता सूर्य, वायव्य कोण में मां भगवती, उत्तरी भुजा के मध्य में अन्नपूर्णा माता के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हुई।
Image Source : ptiसीएम योगी आदित्यनाथ ने राम दरबार के दर्शन किए। -
June 05, 2025 11:45 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
माता सीता के साथ राजा राम की मूर्ति स्थापित
राम दरबार में भगवान राम और माता सीता की मूर्ति को 2 फुट ऊंचे सफेद संगमरमर के सिंहासन पर रखा गया है। ये राम दरबार राम मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित किया गया है। उनके साथ ही भगवान हनुमान और लक्ष्मण की मूर्ति भी बैठी हुई मुद्रा में रखी गई है।
-
June 05, 2025 11:38 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
राम दरबार प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान जारी
राम मंदिर के प्रथम तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है। अयोध्या और काशी के 101 आचार्य मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न करा रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा मुख्य यजमान हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूजा कर रहे हैं।
-
June 05, 2025 11:24 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
अयोध्या की गली-गली में गूंज रहे रामभजन
देश-दुनिया के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालु रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार कर रहे हैं। रामनगरी की गली-गली में रामभजन गू्ंज रहे हैं। अयोध्या पहुंचा एक-एक श्रद्धालु रामभक्ति में डूबा नजर आ रहा है। अयोध्या और काशी के 101 आचार्य मंत्रोच्चार और विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराएंगे। इस खास पल का इंतजार अयोध्या ही नहीं पूरे देश को है।
-
June 05, 2025 11:20 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य यजमान कौन?
22 जनवरी 2024 को हुए प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मुख्य यजमान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र सपत्नीक यजमान बने थे। इस बार भी यह सौभाग्य डॉ. अनिल मिश्र को ही मिल रहा है। डॉ. मिश्र दूसरे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के भी यजमान होंगे।
-
June 05, 2025 11:14 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
सीएम योगी ने की रामलला की पूजा-अर्चना
सीएम योगी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की पूजा-अर्चना की। थोड़ी देर में चंदौली के विद्वान प्रकांड पंडित जयप्रकाश तिवारी 101 वैदिक आचार्यों के साथ आठों मंदिरों में देव विग्रहों की एक साथ प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।
Image Source : xरामलला की आरती करते हुए सीएम योगी। -
June 05, 2025 11:00 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
CM योगी ने हनुमानगढ़ी में की पूजा अर्चना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए अयोध्या पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर पहले योगी ने हनुमानगढ़ी जाकर विधि विधान से महावीर हनुमान की पूजा-अर्चना की। थोड़ी देर में योगी श्रीराम जन्मभूमि में राम लला के दर्शन करेंगे जिसके बाद वो प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होंगे।
-
June 05, 2025 10:58 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
अयोध्या की हर गली, मंदिरों और सड़कों को सजाया
प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या की हर गली, मंदिरों, सड़कों को सजाया गया है। जगह-जगह भगवा ध्वज, फूलों की सजावट, रंगोली और दीपों की रोशनी से राम नगरी जगमग है। सभी को इंतजार है कि जल्द से जल्द राम मंदिर में राम दरबार सजे ताकि राम लला के साथ राजा राम और उनके दरबार का भी दर्शन हो।
-
June 05, 2025 10:56 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
विग्रह की आरती उतारेंगे सीएम योगी
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज के इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। वो विग्रह की आरती उतारेंगे। सीएम योगी आज अयोध्या में करीब 6 घंटे रहेंगे। राम मंदिर परिसर में वह करीब 2 घंटे रहेंगे। इस दौरान राम लला के दर्शन करेंगे और प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करेंगे। उसके बाद वो हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे।
-
June 05, 2025 10:53 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
बड़ी संख्या में अयोध्या पहुंचे श्रद्धालु
रामलला तो आ चुके हैं, दिव्य और भव्य मंदिर में उनकी प्राण प्रतिष्ठा हो चुकी है। अब मर्यादा पुरुषोत्तम राम का आगमन हो रहा है। पूरे विधि विधान के साथ आज राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी। राम मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर आज भगवान को राजा राम के रूप में स्थापित किया जा रहा है। उनके साथ माता जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्न और हनुमान जी की मूर्ति भी विराजित की जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं।
-
June 05, 2025 10:46 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
सज गया राम दरबार
गंगा दशहरा पर आज अयोध्या में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है जिसको लेकर पूरा अयोध्या जगमग है। हर ओर भगवान राम का जयघोष हो रहा है। राम भजन की आवाज गूंज रही है। पिछले तीन दिनों से प्राणप्रतिष्ठा का धार्मिक अनुष्ठान चल रहा है।
-
June 05, 2025 10:44 AM (IST) Posted by Khushbu Rawal
राम मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा
करीब डेढ़ साल पहले 22 जनवरी 2024 को रामलला की मूर्ति की प्राणप्रतिष्ठा हुई थी और आज 5 जून को राम मंदिर के फर्स्ट फ्लोर पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है। खास बात ये है कि आज ही सीएम योगी का जन्मदिन भी है और आज ही के दिन अयोध्या के राम मंदिर में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है।