A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दिखा अजीब नजारा, कैंटर पलटते मछलियां लूटने की मच गई होड़; हैरान करने वाला VIDEO

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर दिखा अजीब नजारा, कैंटर पलटते मछलियां लूटने की मच गई होड़; हैरान करने वाला VIDEO

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मछलियों से भरा एक कैंटर बेकाबू होकर पलट गया। इस दौरान वहां मौजूद भीड़ और राहगीरों के बीच सड़क पर बिखरी मछलियां लूटने की होड़ मच गई।

एक्सप्रेस-वे पर मछलियों की लूट- India TV Hindi
Image Source : REPORTER एक्सप्रेस-वे पर मछलियों की लूट

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मछलियों से भरा एक कैंटर बेकाबू होकर पलट गया। हादसा रटौल गांव के पास हुआ। लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि जख्मी ड्राइवर की मदद करने के बजाय वहां मौजूद भीड़ और राहगीरों के बीच सड़क पर बिखरी मछलियां लूटने की होड़ मच गई।

टायर फटने से हुआ हादसा

शुरुआती जानकारी के अनुसार, मछलियों से भरा यह कैंटर तेज रफ्तार में एक्सप्रेस-वे से गुजर रहा था। रटौल गांव के पास अचानक वाहन का टायर फट गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और कैंटर सड़क किनारे पलट गया। इस दौरान वाहन में लदी मछलियां सड़क पर बिखर गईं।

मछलियां बटोरने की मची होड़

देखते ही देखते हाईवे पर मछलियां बटोरने की होड़ मच गई। लोग थैले, बोरे और हाथों में मछलियां भरकर ले जाते नजर आए। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह लोग ट्रैफिक नियमों और सुरक्षा को नजरअंदाज कर मछलियां लूट रहे हैं। इस दौरान ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। तेज रफ्तार वाहनों के बीच लोगों की मौजूदगी से एक और बड़े हादसे का खतरा बना रहा।

सूचना मिलने पर पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाकर यातायात सुचारू कराया। पुलिस ने वाहन को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू की और लोगों को समझाइश दी। प्रशासन अब इस बात की जांच कर रहा है कि कंटेनर कहां से आ रहा था और मछलियों की ढुलाई से जुड़े दस्तावेज पूरे थे या नहीं। फिलहाल हालात सामान्य हैं।

(इनपुट- डॉ. पारस जैन)

ये भी पढ़ें-

'जब मुसलमान ऐसी हरकतें करते हैं, तो हम शर्म से अपना सिर झुका लेते हैं', जानिए ऐसा कहने पर क्यों मजबूर हुए महमूद मदनी

'बांग्लादेशी एहसान फरामोश', हिंदू युवक की मॉब लिंचिंग पर भड़के इमाम इलियासी, पीएम मोदी से दखल देने की मांग