A
Hindi News उत्तर प्रदेश आंगन में खेल रही बच्ची पर झपटा तेंदुआ, मुंह में दबाया और गन्ने खेत में गया घुस; जख्मी होने से हुई मौत

आंगन में खेल रही बच्ची पर झपटा तेंदुआ, मुंह में दबाया और गन्ने खेत में गया घुस; जख्मी होने से हुई मौत

Leopard Attack News: बहराइच में तेंदुए के हमले ने ग्रामीणों को दहला दिया है। आदमखोर ने इस बार 6 साल की मासूम को निशाना बनाया है। वह बच्ची को अपने मुंह में दबाकर गन्ने के खेत में घुस गया। जानें ये पूरा मामला क्या है।

Bahraich Leopard Attack- India TV Hindi Image Source : PIXABAY/REPORTERS INPUT बहराइच में तेंदुए ने 6 साल की बच्ची पर हमला किया।

Leopard Attack In Bahraich: यूपी के बहराइच में तेंदुए के हमले ने फिर दहला दिया है। तेंदुआ अपने मुंह में बच्ची को दबोचकर गन्ने के खेत में घुस गया। गांव वालों ने बच्ची को तो छुड़ा लिया लेकिन बुरी तरह जख्मी होने की वजह से उसकी जान नहीं बच पाई। ये घटना कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के सुजौली थाना इलाके के मोहकम पुरवा चफरिया गांव में शनिवार की शाम करीब साढ़े 6 बजे हुई। तेंदुए के इस हमले में 6 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई।

आंगन में खेल रही बच्ची पर तेंदुए का हमला

बता दें कि मोहकम पुरवा गांव के रहने वाले राजू गौतम की 6 साल की बच्ची सहजल घर के आंगन में खेल रही थी, तभी जंगल से निकलकर तेंदुआ घर में घुस गया। फिर बच्ची को दबोचकर पास के गन्ने के खेत में जा घुसा। तभी परिजन और आसपास के लोग चीखते-चिल्लाते हुए दौड़े, जिसपर तेंदुआ बच्ची को घायल करके गन्ने के खेत में छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया।

बच्ची के गले पर तेंदुए ने कर दिए गहरे घाव

फिर परिजन आननफानन में बच्ची को घायल अवस्था में इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां बच्ची की हालत काफी नाजुक पाई गई। बच्ची के गले और चेहरे पर गहरा जख्म था। इसके बाद, डॉक्टर और वार्ड बॉय ने बच्ची का प्राथमिक उपचार शुरू किया। इस दौरान, बच्ची की हालत गंभीर होने की वजह से उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टर ने भी उसे मृत घोषित कर दिया।

तेंदुए के हमले से दहशत में ग्रामीण

बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं, तेंदुए की इस घटना से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि, सुजौली और कतर्नियाघाट रेंज में यह घटना कहां हुई, इसका अभी तय नहीं हो पाया है। ग्राम प्रधान अजीज अहमद ने बताया कि गांव का आधा हिस्सा सुजौली और आधा हिस्सा कतर्नियाघाट रेंज में पड़ता है।

(इनपुट- बच्चे भारती)

ये भी पढ़ें- भाभी ने वायरल की GF की फोटो तो उसकी मां ने कर ली खुदकुशी, फिर देवर ने जो बदला लिया वो जानकर रूह कांप जाएगी!