A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डिवोर्स के बाद पति की हैवानियत, एक्स वाइफ को बाइक में फंसाकर घसीटा, चीखें सुनकर दौड़े लोग

डिवोर्स के बाद पति की हैवानियत, एक्स वाइफ को बाइक में फंसाकर घसीटा, चीखें सुनकर दौड़े लोग

बहराइच में एक व्यक्ति द्वारा अपनी पूर्व पत्नी को बाइक से बांधकर घसीटने का मामला सामने आया है। वहीं, महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK प्रतीकात्मक तस्वीर

यूपी के बहराइच जिले में एक व्यक्ति को अपनी तलाकशुदा पत्नी को बाइक से बांधकर सड़क पर घसीटते हुए उसकी हत्या का प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना नानपारा कोतवाली क्षेत्र में हुई, जिसमें महिला और आरोपी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

जब तलाकशुदा पत्नी से हुआ आमना-सामना

रामगांव क्षेत्र के मुसल्लमपुर गांव निवासी रहीस ने करीब एक साल पहले नानपारा निवासी रेशमा से शादी की थी लेकिन आपसी विवाद के कारण दोनों का जनवरी में तलाक हो गया, जिसके बाद महिला अपने मायके में रह रही थी। रहीस बुधवार को नानपारा आया था और लक्ष्मणपुर मतेही गांव के पास घर लौट रही अपनी तलाकशुदा पत्नी से उसका आमना-सामना हुआ। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई।

लोगों ने आरोपी पति को जमकर पीटा

पुलिस ने बताया कि रहीस ने पहले रेशमा को बाइक से टक्कर मारी और फिर उसे बाइक से बांधकर सड़क पर घसीटा। रेशमा की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उसे छुड़ाया। स्थानीय लोगों ने गुस्से में आरोपी की पिटाई कर दी, जिससे वह भी घायल हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस की कार्रवाई

महिला की मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। नानपारा के क्षेत्राधिकारी पहुप सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है, जिनमें हत्या का प्रयास, चोट पहुंचाना, आपराधिक धमकी और अपमान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें-

घर के बाहर टहल रहे युवक को कार ने उड़ाया, हवा में उछलकर दूर जा गिरा, मौके पर मौत; VIDEO

Video: भीषण सड़क हादसे ने छीन ली दो परिवारों की खुशियां, तेज रफ्तार बोलेरो दीवार से टकराई, 2 की मौत; 4 घायल