1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Ballia News: प्रसूता महिला और उसके जुड़वा शिशुओं को टॉयलेट में छिपाया, पुलिस ने सील कर दिया हॉस्पिटल

Ballia News: प्रसूता महिला और उसके जुड़वा शिशुओं को टॉयलेट में छिपाया, पुलिस ने सील कर दिया हॉस्पिटल

Ballia Hospital Sealed: बलिया में एक हॉस्पिटल को इसलिए सील कर दिया क्योंकि उसके मेडिकल स्टाफ और डॉक्टर पर आरोप लगा कि उन्होंने प्रसूता महिला और उसके जुड़वा नवजात शिशुओं के शवों को टॉयलेट में छिपाकर रखा।

Ballia News- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT बलिया में हॉस्पिटल को सील कर दिया गया।

Ballia News: यूपी के बलिया जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पूर्वांचल हॉस्पिटल को पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया है। आरोप है कि प्रसूता महिला और उसके जुड़वा नवजात शिशुओं की मौत के बाद उनके शवों को अस्पताल के टॉयलेट में छिपाकर रखा गया था। इस मामले में डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

परिजनों को शव सौंपने की बात निकली झूठी

ये मामला बलिया के विजयीपुर पूर्वांचल हॉस्पिटल का है, जहां रामपुर बोहा आंखार गांव की रहने वाली एक प्रसूता महिला को इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। आरोप है कि इलाज के दौरान प्रसूता और उसके जुड़वा नवजात शिशुओं की मौत हो गई। जब पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम अस्पताल पहुंची तो डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह ने पहले दावा किया कि नवजात शिशुओं को परिजनों को सौंप दिया गया है। लेकिन बाद में यह बात झूठी निकली।

अस्पताल में जमकर हुआ हंगामा

परिजनों और लोगों के हंगामे के बाद जब अस्पताल की जांच की गई तो टॉयलेट से दोनों नवजात शिशुओं के शव बरामद हुए। इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। मृतक महिला के भाई ने आरोपी डॉक्टर पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस ने अस्पताल को कर दिया सील

बताया जा रहा है कि बलिया में पूर्वांचल हॉस्पिटल के नाम से 4 अस्पताल संचालित हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने अस्पताल को सील कर दिया है और आरोपी डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

(इनपुट- अमित कुमार)

ये भी पढ़ें- ट्रेन आते ही पटरी पर लेट गया लेखपाल, 25 मीटर दूर गिरा धड़, मूकदर्शक बने रहे लोग; LIVE वीडियो आया सामने