1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'दो दिन पहले गई थी ससुराल, मेरी बहन चींटी तक नहीं मार सकती, तो फांसी कैसे लगाएगी', भाई ने जताई हत्या की आशंका-VIDEO

'दो दिन पहले गई थी ससुराल, मेरी बहन चींटी तक नहीं मार सकती, तो फांसी कैसे लगाएगी', भाई ने जताई हत्या की आशंका-VIDEO

मृतका के परिजनों का कहना है कि हत्या करने के लिए उसे साजिश के तहत मायके से ससुराल बुलाया गया था। रविवार सुबह बहन के ससुराल से फोन आया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जांच में जुटी पुलिस- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव से एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के भाई ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस पर भी मिली भगत और जबरन तहरीर लिखवाने का भी आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है।

ससुराल से आया था फोन

जानकारी के अनुसार, मृतका की शादी लगभग एक साल पहले 5 मई 2025 को डुमरिया गांव निवासी दिलीप चौहान के साथ हुई थी। मृतका सोनम चौहान के भाई सुनील चौहान ने बताया कि उनकी बहन अपने मायके में थी। गुरुवार को ससुराल से फोन आया कि उसे ससुराल पहुंचा दें। शुक्रवार को सोनम को उसके ससुराल पहुंचा दिया। शनिवार को बहन से फोन पर बातचीत हुई, जिसमें सब कुछ सामान्य था। लेकिन रविवार की तड़के सुबह ससुराल से फोन आया कि उनकी बहन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।

एक चींटी तक नहीं मार सकती मेरी बहन

सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में ससुराल पहुंचे। भाई सुनील चौहान ने बताया कि वहां पहुंचकर उन्होंने जो देखा, उससे उनका शक यकीन में बदल गया। सुनील ने दावा किया, मेरी बहन एक चींटी तक नहीं मार सकती, तो आत्महत्या कैसे कर सकती है? जब हम पहुंचे तो शव नीचे रखा हुआ था और गर्दन पर खून के निशान थे। मौके पर आत्महत्या जैसा कोई साक्ष्य नहीं था।

साजिश के तहत मायके से बुलाया गया ससुराल

सुनील ने आरोप लगाया कि दहेज को लेकर उसे पहले भी प्रताड़ित किया जाता था, उन्होंने आशंका जताई कि ससुराल वालों ने साजिश के तहत उसे मायके से बुलवाया और फिर गला घोट कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस और प्रधान पर मिली भगत का आरोप

इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मृतका के भाई ने आरोप लगाया कि नगरा पुलिस ने उनकी मर्जी के बिना अपने हिसाब से तहरीर लिखवाई। साथ ही गांव के प्रधान पर पुलिस से मिली भगत कर मामले में समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप भी लगाया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच आएगा सामने

मामले की गंभीरता को देखते हुए सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले लिया है। उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। मृतका के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, अब न्याय की मांग कर रहे हैं।

बलिया से अमित की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

प्रेमी से मिलने में बन रहा था रोड़ा, मुरादाबाद में मां ने ही ले ली 2 साल के मासूम की जान

एकतरफा प्यार में हैवान बना युवक, युवती के घर में पेट्रोल डालकर लगाई आग, हालत गंभीर