A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जांच करते-करते दिल दे बैठे दरोगा जी, बार-बार करने लगे फोन, लेकिन पतिव्रता निकली पीड़िता, SP से कर दी शिकायत

जांच करते-करते दिल दे बैठे दरोगा जी, बार-बार करने लगे फोन, लेकिन पतिव्रता निकली पीड़िता, SP से कर दी शिकायत

आरोपी दरोगा से महिला ने बात करने के लिए मना किया था, लेकिन वह बार-बार फोन करता था। इससे परेशान होकर महिला ने एसपी के पास शिकायत की है।

Daroga- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT आरोपी दरोगा अखिलेश

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक दरोगा साहब जांच करते-करते पीड़िता को ही दिल दे बैठे। जांच के सिलसिले में एक बार बात हुई फिर फोन पर बार-बार बात करने का बहाना खोजने लगे। पीड़िता ने समझाया कि वह शादीशुदा है और अपने पति के साथ ही रहेगी, लेकिन दरोगा साहब कहां मानने वाले थे। ऐसे में महिला ने एसपी के पास शिकायत कर दी। अब देखने वाली बात है कि आरोपी दरोगा के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है।

दरोगा की अश्लील हरकतों से परेशान पीड़ित महिला ने कहा कि वह इज्जत की खातिर सब कुछ नहीं बता सकती। हालांकि, उसने बताया कि दरोगा जी बार-बार उसे फोन कर कहते हैं कि पति को छोड़ दो और उनसे बात करो।

केस करने का धौंस दिखाता था

मामला बाराबंकी जिले के रामनगर थाने का है। यहां तैनात दरोगा अखिलेश यादव की करतूतों ने 'मित्र पुलिस  के दावों की धज्जियां उड़ा दी हैं। पीड़िता का बयान सामने आने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पीड़िता ने दरोगा पर छेड़छाड़ और जबरन गाड़ी में बैठाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कहा कि एक पारिवारिक विवाद की जांच के बहाने दरोगा अखिलेश फोन कर पीड़िता से बात करता था। विरोध करने पर केस की जांच का धौंस दिखाता था। 

पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी

महिला का आरोप है कि दरोगा ने पीड़िता से पति को छोड़ देने और अच्छी जगह नौकरी लगवाने का भी लालच दिया। पीड़ित महिला के मना करने पर दरोगा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। वह पीड़िता के पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रहा है। पीड़ित महिला के आरोपों को गंभीरता से संज्ञान लेते हुए एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने जांच के आदेश दिए हैं।

महिला से प्रेम संबंध बनाने की कोशिश

महिला ने बताया कि केस दिसंबर 2024 में शुरू हुआ था। इसके बाद धीरे-धीरे दरोगा जी का टॉर्चर बढ़ा। महिला ने कहा कि इज्जत के खातिर वह सब कुछ नहीं बता सकती। हालांकि, उसने कहा कि दरोगा उससे कहता था कि तुम बहुत स्मार्ट हो, पति को छोड़ दो। उसने नौकरी दिलाने का लालच देकर दबाव बनाया। महिला ने कहा कि दारोगा ने उसे जबरन अपनी गाड़ी में खींचकर बैठाया, हाथ पकड़ा, अश्लील हरकतें कीं, और वर्दी की धौंस दिखाई। जब महिला और उसके पति ने विरोध किया, तो दारोगा ने उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। महिला ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है

(बाराबंकी से दीपक निर्भय की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

Fateh Mother Murder Case: फतेहपुर में बेटे ने मां की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर की हत्या, पास बैठकर तड़पते हुए देखता रहा

AIMIM के यूपी चीफ शौकत अली का विवादास्पद बयान, बोले- BJP की 'B' टीम कहा तो कार्यकर्ता जूते से मारेंगे