1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर यूपी में बड़ी कार्रवाई, घर पर चला बुलडोजर, एक्शन मोड में पुलिस

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर यूपी में बड़ी कार्रवाई, घर पर चला बुलडोजर, एक्शन मोड में पुलिस

यूपी के अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। इस बीच आरोपी के घर पर बुलडोजर चला दिया गया है।

Taking action against the rape accused in Amroha, the police ran a bulldozer on the illegally constr- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT अमरोहा में दुष्कर्म के आरोपी पर एक्शन करते हुए पुलिस ने अवैध रूप से बने मकान पर बुलडोजर चला दिया।

यूपी के अमरोहा में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फौरी तौर पर पुलिस ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया है। जो कि अवैध रूप से बनाया गया था। साथ ही पुलिस ने वि​भिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उधर आरोपी की तलाश जारी है। टीमें छापामार कार्रवाई कर रही हैं। 

अमरोहा में आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना

जनपद अमरोहा जनपद के थाना क्षेत्र के तहत एक गांव में 8 साल की दलित बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी फरमान के खिलाफ एक्शन लेते हुए पुलिस और प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर फरार आरोपी का घर ध्वस्त कर दिया। बताया जाता है कि पीड़ित बच्ची कक्षा दो की छात्रा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने आरोपी पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी फरमान के मकान पर बुलडोजर चला दिया। घटना सामने आने के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में आरोपी के घर को ध्वस्त कर दिया। इससे पहले मामले की गंभीरता को देखते हुए अमरोहा के पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव, डीएम नितिन गौड़ समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। साथ ही टीम ने पीड़ित बच्ची के बयान के लिए हैं।

पुलिस और प्रशासन की भारी टीमें मौके पर तैनात

जानकारी मिली है कि आरोपी फरमान भैंसा बुग्गी चलाता है और बच्ची को लालच देकर उसी पर बैठाकर पास के खेत में ले गया। वहीं पर इस घटना को अंजाम दिया। जब घटना की जानकारी मिली तो पीड़िता की हालात खराब थी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण तनाव को देखते हुए पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी भारी पुलिस फोर्स के साथ गांव में मौजूद रहे। जब पुलिस टीम पूछताछ के लिए आरोपी के घर पहुंची तब पता चला कि घटना के बाद से सब फरार हैं। राजस्व विभाग की जांच में पता चला आरोपी का घर ग्राम समाज की भूमि पर अवैध रूप से बना हुआ है, जिसपर आधी रात में कार्रवाई करते हुए मकान को जमींदोज कर दिया गया। 

पुलिस टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दे रही हैं दबिश

पुलिस के अनुसार आरोपी फरमान के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि घटना के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

रिपोर्ट : राजीव शर्मा

यह भी पढ़ें

सुनसान जगह ले जाकर 2 लड़कियों के साथ जबरदस्ती कर रहा था ऑटो वाला, UP पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा

ब्रेकअप के बाद इंस्टाग्राम पर डाला सुसाइड वीडियो, यूपी पुलिस का सुपरफास्ट एक्शन, 8 मिनट में बचाई जान