1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत दर्शन करने के लिए अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं, जानें क्या कहा

BJP सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत दर्शन करने के लिए अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं, जानें क्या कहा

BJP सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन के लिए पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बात की और बताया कि ये उनका सौभाग्य है कि उन्हें दर्शन करने के लिए मिले।

kangana ranaut - India TV Hindi
Image Source : ANI BJP सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत

अयोध्या: BJP सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने अयोध्या पहुंचकर भगवान राम और हनुमान जी के दर्शन किए हैं। इस मौके पर उन्होंने कहा, "आज मुझे राम मंदिर और हनुमान जी के दर्शन का सौभाग्य मिला है।"

कंगना ने कहा, "मुझे लगता है कि इस समय अयोध्या आना बहुत सही है क्योंकि सभी पवित्र त्योहार शुरू हो रहे हैं। आज हमें यह मौका मिला है।" कंगना ने ये भी कहा कि पूरे देश में लोगों का यही मन है कि वह अयोध्या धाम आएं।

मुझे यहां बहुत अच्छा लगा: कंगना

कंगना रनौत ने कहा, "रामलला और अयोध्या की धरती पर आना एक सौभाग्य की बात है। सौभाग्य हो, तभी आप यहां आ सकते हैं। आज जब दर्शन किए तो मैं खुद को सौभाग्यशाली समझती हूं। मुझे यहां बहुत अच्छा लगा। बाकी भी मंदिर, इतना बड़ा परिसर है, अब लगता है कि परिवार के साथ पूरा दिन यहां बिताना पड़ेगा, तभी पूरी तरह से संतुष्टि मिल पाएगी।"

बीते कुछ सालों में जब से राम मंदिर बनकर तैयार हुआ है, तब से यहां दर्शन करने के लिए लोग देश-विदेश से आते हैं। बॉलीवुड से तमाम सेलिब्रिटीज अब तक राम मंदिर के दर्शन कर चुके हैं। राम मंदिर यूपी के गौरव के रूप में दुनियाभर में प्रसिद्धि पा रहा है और हर दिन हजारों की संख्या में लोग दर्शन के लिए यहां पहुंचते हैं। 

सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं कंगना

गौरतलब है कि कंगना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में कंगना ने अपने एक्स हैंडल पर बताया था कि उन्होंने मनाली स्थित ऐतिहासिक हिडिंबा देवी मंदिर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भेंट की। कंगना ने एक्स पर पोस्ट करके बताया था कि माननीय राष्ट्रपति जी से शिष्टाचार भेंट हुई। कंगना ने बताया था कि इस अवसर पर हिमाचल की समृद्ध लोक-संस्कृति एवं परंपरा के प्रतीक के रूप में उन्हें हिमाचली कुल्लवी शॉल भेंट कर सम्मानित करने का सौभाग्य मिला। माननीय राष्ट्रपति जी का स्नेह, सरलता और गरिमामयी व्यक्तित्व सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके साथ बिताए ये आत्मीय क्षण मेरे लिए अविस्मरणीय हैं। हिमाचल की देवभूमि में माननीय राष्ट्रपति जी का आगमन हम सभी के लिए गौरव और सौभाग्य का विषय है।

इससे पहले राम मंदिर तब चर्चा में आया था, जब राम मंदिर के नए CEO का बड़ा संदेश सामने आया था और उन्होंने कहा था कि मुझे कुछ समय दें, जल्द दिखेगा बदलाव।

ये भी पढ़ें-

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में 73,800 पन्नों की चार्जशीट दाखिल, 173 गवाहों के बयान दर्ज