1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: 7 जन्म की कसमें खाईं और 7 मिनट में ही छूमंतर हुई दुल्हन, खबर पाते ही बेसुध हुआ दूल्हा; कहा- जमीन गिरवी रखकर...

UP: 7 जन्म की कसमें खाईं और 7 मिनट में ही छूमंतर हुई दुल्हन, खबर पाते ही बेसुध हुआ दूल्हा; कहा- जमीन गिरवी रखकर...

UP News: उत्तर प्रदेश में शादी से जुड़ा एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है। इस मामले में बताया गया है कि, एक दुल्हन अपनी विदाई से पहले मंडप से भाग गई।

bride ran in barabanki, barabanki bride ran away, barabanki shaadi news, barabanki bride latest news- India TV Hindi
Image Source : PEXELS शादी में विदाई से पहले भागी दुल्हन। (प्रतीकात्मक फोटो।)

UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से बेहद ही चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर विदाई से पहले ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ छूमंतर हो गई। विवाहस्थल पर ये खबर आग की तरह फैल गई और पल भर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात तो ये है कि, दूल्हा 11 वैन से बारात लेकर पहुंचा था, 7 फेरे समेत सभी रस्में समय पर पूरी हो चुकी थीं। मगर जैसे विदाई का समय करीब आया तो दूल्हे को दुल्हन के फरार होने की खबर पता चली जिसे सुनते ही वो बेसुध हो गया। 

​रहस्यमयी तरीके से लापता हुई दुल्हन 

मामला कोतवाली क्षेत्र के बंकी कस्बा दक्षिण टोला का बताया जा रहा है। यहां स्वागतस्थल के द्वार पर मंगलवार रात बारात का स्वागत हुआ, रस्में हुईं और विवाह पूरा हो गया। हालांकि, बुधवार सुबह जैसे ही विदाई का समय आया उस समय हड़कंप मच गया। रात में सात फेरे लेने वाली दुल्हन पल्लवी बुधवार सुबह विदाई से पहले ही रहस्यमयी तरीके से छूमंतर हो गई। 

जमीन गिरवी रखकर शादी कर रहा था दूल्हा 

जानकारी के मुताबिक, घुंघटेर थाना क्षेत्र के ग्राम बाबागंज के रहने वाले सुशील गौतम से बंशीलाल गौतम की पुत्री पल्लवी की शादी तय हुई थी। तीन महीने दोनों के रिश्ते पर मुहर लगी थी। विवाह के लिए दूल्हे ने तीन बीघे जमीन तक गिरवी रखी थी। इसके बाद वो  11 वैनों से 90 बाराती लेकर आया था। मंगलवार रात बारात के स्वागत के बाद वर पक्ष को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही पलों में खुशियों का माहौल मातम में बदल जाएगा। हालांकि, स्वजन ने दुल्हन को ढूंढ़ा मगर पल्लवी घर में कहीं नहीं मिली। दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई तभी बाराती धीरे—धीरे कर वहां से निकलने लगे। दूल्हा और उसका परिवार शादी में हुए भारी खर्च की भरपाई की मांग लेकर हंगामा करने लगे तभी बंकी चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि, अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं मिली है। 
यह भी पढ़ें: 
रॉबर्ट वाड्रा की मुश्किलें बढ़ीं, ED ने डिफेंस डीलर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दायर की चार्जशीट

दुनिया की सबसे लंबी सड़क, इस पर चढ़े तो 30 हजार किलोमीटर तक कोई मोड़ नहीं मिलेगा; रास्ते में हैं 14 देश