1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत का CCTV आया सामने, चौथी मंजिल से गिरते दिखे, मॉडल श्रद्धा दुबे पर हत्या का आरोप

लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत का CCTV आया सामने, चौथी मंजिल से गिरते दिखे, मॉडल श्रद्धा दुबे पर हत्या का आरोप

पुलिस की टीम इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। हत्या की आरोपी मॉडल, इनफ्लुएंसर और मृतक की गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे फरार चल रही है। साथ ही उसकी बहन और सहयोगी भी फरार है।

Lucknow- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT श्रद्धा दुबे पर हत्या के आरोप, सीसीटीवी सामने आया

लखनऊ में युवा कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मॉडल और इनफ्लुएंसर और मृतक की कथित गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे पर हत्या का आरोप लगा है। युवा कारोबारी की फ्लैट की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हुई थी। मृतक की मां की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रही मॉडल

सीसीटीवी में शिवा शर्मा नीचे गिरते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद लोग वहां पर आते हैं और गाड़ी से शिवा शर्मा को अस्पताल लेकर जाते हैं। अभी भी लखनऊ पुलिस की गिरफ्त से मॉडल फरार चल रही है। इनफ्लुएंसर श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और उसका सहयोगी आदिल भी फरार है। मृतक की मां ने मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे समेत कई लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कैफे चलाते थे शिवा शर्मा

यह मामला लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट का है। सामने आए CCTV फुटेज में एक व्यक्ति इमारत की चौथी मंजिल से नीचे गिरता दिखाई देता है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचते हैं। घायल युवक को गाड़ी से अस्पताल ले जाते हैं। मृतक की पहचान 28 वर्षीय कारोबारी शिवा शर्मा के रूप में हुई है, जो कैफे चलाते थे। हालांकि, सामने आए फुटेज से अपने आप यह स्पष्ट नहीं होता कि शिव शर्मा किन परिस्थितियों में नीचे गिरे थे।

गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे पर हत्या का आरोप

शिव शर्मा की मां रंजना शर्मा ने मॉडल और इन्फ्लुएंसर श्रद्धा दुबे पर अपने बेटे की हत्या की साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। FIR में श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे, आदिल, ड्राइवर और कुछ अन्य अज्ञात लोगों के नाम का लिया है। मां का आरोप है कि उनके बेटे को पहले पीटा गया और फिर चौथी मंजिल से धक्का देकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इन आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

Image Source : Reporter Inputहत्या की आरोपी गर्लफ्रेंड श्रद्धा दुबे

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था शिव शर्मा

मृतक की मां के मुताबिक, उनका बेटा पिछले करीब चार महीने से श्रद्धा दुबे के संपर्क में था और उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। रंजना शर्मा ने आरोप लगाया कि श्रद्धा उनके बेटे को अपने साथ रखने के लिए  ब्लैकमेल भी करती थी।

श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और आदिल की भी तलाश

मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज होने के बाद हजरतगंज पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और उनके सहयोगी आदिल अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें: 

नोएडा की ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में खूंखार कुत्ते का हमला, पालतू पग की मौत, VIDEO वायरल