A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जापान में CM योगी के खान-पान का खास इंतजाम, बिना लहसुन-प्याज वाला ही करेंगे भोजन

जापान में CM योगी के खान-पान का खास इंतजाम, बिना लहसुन-प्याज वाला ही करेंगे भोजन

जापान में सीएम योगी बिना प्याज-लहसुन वाला भोजन करेंगे। उनके लिए वहां शुद्ध शाकाहारी नाश्ता की व्यवस्था की गई है। जापानी शेफ को शाकाहारी भोजन के कड़े निर्देश दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जापान के टोक्यो स्थित हानेडा हवाई अड्डे पर स्वागत- India TV Hindi
Image Source : PTI उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जापान के टोक्यो स्थित हानेडा हवाई अड्डे पर स्वागत

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जापान दौरे पर हैं। इस दौरान अपने खान-पान के नियमों को उसी तरह से पालन करेंगे जैसे यहां करते हैं। सीएम योगी जापान में भी बिना प्याज-लहसुन वाला भोजन करेंगे। सीएम योगी के लिए वहां विशेष इंतजाम किया गया है।

जापानी शेफ को कड़े निर्देश

जापान में मुख्यमंत्री योगी के लिए शुद्ध शाकाहारी नाश्ता की व्यवस्था की गई है। यहां मुख्यमंत्री योगी के लिए खास जापानी 'मिसो सूप' तैयार होगा। जापानी 'टोफू' पनीर सीएम योगी की पहली पसंद बन सकता है। उबली हुई सब्जियां और सोया दूध भी मेनू का हिस्सा है। वहां उनके लिए बिना लहसुन-प्याज वाला सादा भोजन ही परोसा जाएगा।

सीएम योगी जापान में सुबह हर्बल चाय या गर्म पानी का सेवन करेंगे। जापानी शेफ को शाकाहारी भोजन के कड़े निर्देश दिए गए हैं। भारतीय दूतावास ने सीएम योगी की पसंद का विशेष ध्यान रखा है।

टोक्यो में गर्मजोशी से स्वागत 

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचने पर बुधवार को गर्मजोशी से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री की इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य निवेश लाना और औद्योगिक सहयोग को मजबूत करना है। सीएम योगी का स्वागत यामानाशी प्रीफेक्चर के वाइस गवर्नर जुनिची इशिडेरा और अनिवासी भारतीय सदस्यों ने किया। 

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच X पर लिखा कि जापान में भारत की एम्बेसडर नगमा एम. मलिक ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। यह आदित्यनाथ की जापान की पहली यात्रा है। इससे पहले सिंगापुर यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य का प्रतिनिधिमंड करीब 6000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आकर्षित कर चुकी है। अधिकारियों ने कहा कि इन यात्राओं का मुख्य उद्देश्य रणनीतिक और आर्थिक रिश्तों को गहरा करने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश को एक पसंदीदा वैश्विक निवेश गंतव्य के तौर पर स्थापित करना है।