A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कौशांबी में करंट लगने से हुई सिपाही की मौत, मिक्सी ऑन करने के लिए चालू किया था स्विच

कौशांबी में करंट लगने से हुई सिपाही की मौत, मिक्सी ऑन करने के लिए चालू किया था स्विच

कौशांबी के पश्चिम शरीरा थाने में तैनात यूपी पुलिस के 26 साल के सिपाही विपेंद्र उर्फ दीपेंद्र यादव की 21 जून की दोपहर लगभग 12 बजे अपने कमरे में मिक्सी का स्विच ऑन करते समय करंट लगने से मौत हो गई।

Dipendra Yadav- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT दीपेंद्र यादव

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है जिसमें यहां के पश्चिम शरीरा थाने में तैनात 26 साल के सिपाही विपेंद्र उर्फ दीपेंद्र यादव की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब दीपेंद्र यादव अपने आवास में स्विच ऑन करते समय अचानक करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दीपेंद्र को करंट लगने के बाद तुरंत साथी पुलिसकर्मी आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है।

मिक्सी ऑन करने के लिए चालू किया था स्विच

कौशांबी के पश्चिम शरीरा थाने में तैनात 2020 बैच के सिपाही विपेंद्र उर्फ दीपेंद्र यादव मूल रूप से महोबा जनपद के रहने वाले थे। 21 जून की दोपहर को जब वह अपने आवास पर थे तो उस दौरान मिक्सी ऑन करने के लिए जैसे ही बिजली का स्विच उन्होंने ऑन किया तो वह करंट की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। 26 साल के यूपी पुलिस के जवान की अचानक हुई इस मौत से पूरा पुलिस विभाग काफी शोक में है तो वहीं पुलिस अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी उनके परिजनों को देने के साथ आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी थी।

फायर स्टेशन में अपनी पत्नी के साथ रहते थे दीपेंद्र

26 साल के यूपी पुलिस के सिपाही दीपेंद्र यादव जिनकी करंट लगने से मौत हुई वह पश्चिम शरीरा थाने के फायर स्टेशन में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। जब दीपेंद्र करंट की चपेट में आए तो उनकी पत्नी ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन उसे भी करंट का जोरदार झटका लगा जिससे वह दूर जाकर गिर गई। वहीं इस दौरान जैसे ही साथी सिपाही को करंट लगने की खबर वहां मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों को लगी उन्होंने तुरंत कमरे की बिजली आपूर्ति को बंद करने के साथ दीपेंद्र को वहां से तुरंत बाहर निकालने के साथ जिला अस्पताल लेकर भागे लेकिन वहां पहुंचने के बाद उनको डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

(रिपोर्ट - अयमान अहमद)

ये भी पढ़ें

गाजियाबाद: बिल्डर के ऑफिस के बाहर बदमाशों ने चलाई गोली, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

प्रतापगढ़ में थाने से मंदिर तक पहुंची प्रेम कहानी, सानिया और अमन ने रचाई शादी, पिता ने भी दिया आशीर्वाद