बलिया: भाजपा विधायक केतकी सिंह का लेडी सिंघम अवतार एक बार फिर से सामने आया है। यूपी के बलिया जिले के शाहपुर में जर्जर हाई टेंशन तार टूटने से पिता और बेटे की दर्दनाक मौत मामले में बिजली विभाग की लापरवाही से आग बबूला हुईं बीजेपी की महिला विधायक केतकी सिंह ऑफिसर का हाथ पकड़कर घसीटकर घटना स्थल ले गईं। केतकी सिंह ने कहा, "इसी टूटे तार को छूने का मन है छुआवु नालायक अधिकारी, सबसे पहले तुम इस्तीफा दो।" केतकी सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके बाद बिजली विभाग के SC ने कहा, जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की गई है और JE सहित दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
देखें वीडियो
जानें क्या था मामला
बता दें कि दर्दनाक हादसा बांसडीह थाना क्षेत्र के शाहपुरवा गांव की है जहां बिजली विभाग की लापरवाही के चलते जर्जर हाई टेंशन तार टूटकर खेत में गिर गया, जहां सिंचाई करने आये बेटे राजेश की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं बेटे को बचाने गए पिता ने भी करंट की चपेट के आकर मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी सुनते ही विधायक केतकी सिंह आग बबूला हो गईं और बिजली विभाग के अधिकारी को घसीटकर मौके पर ले गई और कहा " यह टूटे तार को छूने का मन है तो छूआवू नालायक अधिकारी तुम सबसे पहले इस्तीफा दो।" विधायक ने आम लोगों से अपील किया कि अगर कोई एक रुपया भी घूस मांगता है तो मुझे फोन करें।
घटना से नाराज थे लोग, अब कर रहे विधायक की तारीफ
घटना से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया था, लेकिन जैसे ही विधायक ने ये कार्रवाई की, लोग केतकी सिंह की तारीफ भी कर रहे हैं। विधायक ने पीड़ित परिजनों को गले से लगाया और उनके आंसू भी पोंछे। पूरे मामले में JE सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। विभाग ने कहा, यह घटना बहुत दुखद है, पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा दिया जाएगा।
(बलिया से अमित कुमार की रिपोर्ट)
ये भी पढ़ें:
'2027 में 27 सीटें भी जीत लें तो बड़ी बात', बलिया में ओपी राजभर ने सपा-कांग्रेस को दी खुली चुनौती