1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: ससुर की हत्या के वक्त 'तुम तो धोखेबाज हो' गाने पर डांस कर रही थी बहू शालू, फोन पर हत्यारों को गाइड करने का आरोप

VIDEO: ससुर की हत्या के वक्त 'तुम तो धोखेबाज हो' गाने पर डांस कर रही थी बहू शालू, फोन पर हत्यारों को गाइड करने का आरोप

पार्टी में मौजूद लोगों के बयान और CCTV फुटेज विनीत मिनोचा की हत्या की कड़ी को सुलझाने में अहम साबित हो सकते हैं। वारदात के दौरान किन-किन लोगों से शालू की बात हुई। पुलिस की टीम इन सभी एंगल्स पर जांच कर रही है।

पार्टी में डांस करती हुई बहू शालू- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पार्टी में डांस करती हुई बहू शालू

पूरे मामले में आरोप है कि शालू ने पहले कारोबारी की हत्या की कथित साजिश तैयार की और इसके बाद खुद पार्टी में पहुंच गई। वारदात के लिए घर के नौकरों का इस्तेमाल किए जाने की बात भी जांच के दायरे में है। घटनास्थल से दूर पार्टी में उसकी मौजूदगी को लेकर अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह महज संयोग था या फिर कथित तौर पर पहले से बनाई गई रणनीति का हिस्सा। मामले में जांच का एक अहम पहलू शालू और हत्या में शामिल बताए जा रहे लोगों के बीच संपर्क है। कॉल डिटेल, मोबाइल लोकेशन, CCTV फुटेज और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के जरिए यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हत्या से पहले और वारदात के दौरान किन-किन लोगों के बीच बातचीत हुई।

पार्टी में डांस और दूसरी तरफ घर में हत्या

एक तरफ कॉस्मोजिन लाउंज में पार्टी चल रही थी, वहीं दूसरी तरफ विनीत मिनोचा की उनके घर में हत्या की वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई। इसी विरोधाभासी टाइमलाइन ने पूरे मामले को और पेचीदा बना दिया है। अब जांच में यह भी देखा जा रहा है कि शालू पार्टी में किस समय पहुंची? कितनी देर वहां रही? किन लोगों के साथ मौजूद थी? उस दौरान उसके मोबाइल से किन नंबरों पर बातचीत हुई? पार्टी में मौजूद लोगों के बयान और CCTV फुटेज भी इस कड़ी को समझने में अहम साबित हो सकते हैं।

क्या पार्टी में मौजूदगी भूमिका से दूरी दिखाने की कोशिश?

हत्याकांड की जांच में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वारदात के समय पार्टी में मौजूद रहना शालू की कथित भूमिका से दूरी दिखाने की कोशिश थी? या फिर पहले से तैयार रणनीति के तहत खुद को घटनास्थल से दूर रखा गया? अगर कॉल डिटेल, लोकेशन और दूसरे डिजिटल साक्ष्य इस टाइमलाइन की पुष्टि करते हैं, तो यह जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है। हालांकि, फिलहाल शालू की कथित भूमिका से जुड़े आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

नौकरों की भूमिका भी जांच के घेरे में

विनीत मिनोचा की हत्या में शामिल बताए जा रहे नौकरों की भूमिका, उनके संपर्क, कथित साजिश की तैयारी और वारदात से पहले की गतिविधियों को भी खंगाला जा रहा है। शालू और इन आरोपियों के बीच संपर्क की कड़ियां इस मामले में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। जांच में सामने आए डिजिटल और भौतिक सबूतों का आपस में मिलान किया जा रहा है। इसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हत्या की कथित साजिश किस स्तर तक तैयार की गई थी और इसमें किसकी क्या भूमिका थी।

फिलहाल वायरल वीडियो, पार्टी की टाइमलाइन, CCTV फुटेज, कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन इस हत्याकांड की जांच में अहम कड़ियां बन गई हैं। आने वाले दिनों में इन साक्ष्यों से कई सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि मामले में अबतक पुलिस लगभग 30 से अधिकः लोगों को डिटेन कर चुकी है । 

नोट: शालू पर लगाए गए आरोप फिलहाल जांच का हिस्सा हैं। आरोपों की न्यायिक पुष्टि नहीं हुई है और अदालत में दोष सिद्ध होने तक किसी भी व्यक्ति को दोषी नहीं माना जा सकता।

अनुराग श्रीवास्तव की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

कानपुर के दवा कारोबारी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, बहू निकली मुख्य साजिशकर्ता, पुराने नौकर को दी थी 6 लाख की सुपारी