A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP: पूर्व सपा विधायक विजय सिंह के घर पर भीषण ब्लास्ट, दूर तक फैला कांच और क्षतिग्रस्त हुआ मकान, 5 घायल-VIDEO

UP: पूर्व सपा विधायक विजय सिंह के घर पर भीषण ब्लास्ट, दूर तक फैला कांच और क्षतिग्रस्त हुआ मकान, 5 घायल-VIDEO

पूर्व सपा विधायक के घर पर ब्लास्ट के बाद हड़कंप मच गया। घर की दीवारें क्षतिग्रस्त हो गईं। खिड़कियों पर लगा कांच दूर-दूर तक फैल गया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है।

पूर्व सपा विधायक के घर पर ब्लास्ट- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पूर्व सपा विधायक के घर पर ब्लास्ट

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में पूर्व सपा विधायक विजय सिंह के घर पर भीषण ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट के दौरान घर की कई छतों समेत रेस्ट रूम क्षतिग्रस्त हो गया है। धमाके की आवाज और धमक से घर के खिड़की और दरवाजे भी उखड़ गए हैं। खिड़कियों पर लगे कांच के शीशे दूर-दूर तक बिखर गए। ब्लास्ट की आवाज सुनकर मुहल्ले में हड़कंप मच गया। पूर्व विधायक के घर पर हुए धमाके से 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बाल-बाल बचीं पूर्व विधायक की पत्नी

पूर्व विधायक विजय सिंह आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। घर में पूर्व विधायक की पत्नी दमयंती सिंह समेत करीब आधा दर्जन लोग थे। घटना के दौरान 5 लोग घायल हुए हैं। ब्लास्ट से पूर्व विधायक की पत्नी बाल-बाल बच गईं हैं।

एक की हालत है काफी गंभीर

पूर्व सपा विधायक के दो बेटों सहित चार घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक घायल को जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती कराया गया है। एक की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर में रेफर किया गया है।

जानिए क्या बोली पुलिस की टीम?

पूर्व सपा विधायक के घर पर ब्लास्ट की घटना की सूचना मिलने पर डीएम, एसपी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मामले की अधिक जानकारी देते हुए एसपी आरती सिंह ने कहा कि फर्रूखाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नाला मछरट्टा का मामला ब्लास्ट का कारण स्पष्ट नहीं है। अभी फील्ड यूनिट आ रही है। जांच के बाद घटना के सही कारणों का पता चलेगा।

सुरजीत की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें: 

राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर बंदर के अटैक का डर, चश्मा बचाने के लिए गुलेल और लाठी-डंडे से लैस रहेंगे वन विभाग के कर्मचारी