1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लव मैरिज के 15 दिन बाद युवक की मौत, पत्नी और ससुर पर हत्या का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

लव मैरिज के 15 दिन बाद युवक की मौत, पत्नी और ससुर पर हत्या का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

मृतक के परिजनों का कहना है कि उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं, जबकि पत्नी का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

deceased- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मृतक युवक और आरोपी पत्नी

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक सनसनीखेज हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जिसे सुनकर सभी के रोगंटे खड़े हो गए। मामला खागा कोतवाली का है, जहां एक बच्चे की मां से एक युवक ने परिजनों के विरोध के बाद भी प्रेम विवाह किया और उसके साथ रहने रहने लगा और महज 15 दिन बाद ही युवक की उसकी ही प्रेमिका पत्नी और ससुर ने मिलकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को फंदे पर लटका दिया। परिजनों को जानकारी होने पर हंगामा हुआ और शव को पोस्टमार्टम के बाद गांव के बाहर रखकर आरोपी पत्नी और ससुर की गिरफ्तारी की मांग उठाई।

खागा के अमाव गांव का रहने वाला 22 साल का युवक मोहम्मद समीर पुत्र समसुल हक मौलाना की पढ़ाई करता था और पिछले 1 वर्ष से गुजरात में रहकर काम करने लगा। इसी दौरान युवक समीर का खागा कस्बे की रहने वाली तलाक सुदा आरजू सबनम उर्फ सन्नो से प्रेम संबंध हो गए और गुजरात से आने के बाद युवक ने अपने परिजनों से महिला से विवाह का प्रस्ताव रखा, लेकिन पिता समसुल हक ने तलाक सुदा एक बच्चे की मां से शादी कराने से मना कर दिया। इसकेबाद समीर ने लगभग 15 दिन पहले महिला से प्रेम निकाह कर लिया और खागा कस्बे में अपनी पत्नी के घर में रहने लगा।

फोन पर बताई आत्महत्या की बात

परिजनों ने बताया कि कल शनिवार थाने से फोन आया कि आपके बेटे ने आत्महत्या कर ली है। उसका शव पोस्टमाटर्म के लिए अस्पताल ले जाया गया है। आप लोग आ जाएं तभी मृतक समीर के पिता मां और बहनें अस्पताल पहुंचीं, लेकिन उन्हें समीर का शव नहीं दिखाया गया। रविवार सुबह जब शव घर लेकर आये तो उसके शरीर में चोट के निशान दिखे। उन्होंने समीर के शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार करते हुए गांव में ही शव रखकर आरोपी पत्नी और उसके पिता पर हत्या का आरोप लगा हंगामा करना शुरू कर दिया।

पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई कर रही पुलिस

मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमे की बात कही, लेकिन रोती हुई समीर की मां ने बेटे की मौत पर उसकी पत्नी और ससुर की गिरफ्तारी करने की मांग कर इंसाफ मांगा। परिजनों ने कहा जब तक गिरफ्तारी नहीं, तब तक वह समीर के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। वहीं थाना प्रभारी ने बताया युवक का शव घर पर मिला था। उसके साथ की महिला ने बताया था कि उसने आत्महत्या कर ली है ।युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों से तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

(फतेहपुर से उमेश चन्द्रा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

सोनभद्र में सर्राफा व्यापारी से लूट, विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली, चाकू मारकर किया घायल

4 साल के बेटे की हत्या करने वाली मां को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया फैसला; लगाया 60 हजार का जुर्माना