1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी की लिफ्ट में ही दे दनादन, लोगों के बीच हिंसक झड़प, खूब चले लात घूंसे

VIDEO: ग्रेटर नोएडा की सोसाइटी की लिफ्ट में ही दे दनादन, लोगों के बीच हिंसक झड़प, खूब चले लात घूंसे

ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी की लिफ्ट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आधे दर्जन के करीब लोगों के बीच जमकर लात घूंसे चल रहे हैं। कहा जा रहा है कि शराब के नशे में धुत्त लोग आपस में भिड़ गए थे। देखें वीडियो...

लिफ्ट में जमकर चले लात घूंसे, वीडियो वायरल- India TV Hindi
लिफ्ट में जमकर चले लात घूंसे, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा की एक सोसाइटी की एक लिफ्ट में करीब आधे दर्जन लोग आपस में भिड़ गए। लोगों के बीच जमकर लात घूंसे चले, मारपीट की इस चौंकाने वाली घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सोसाइटी की लिफ्ट के भीतर शराब के नशे में धुत आधा दर्जन से ज्‍यादा लोग आपस में भिड़ गए और मारपीट करने लगे। लोगों के बीच इस हिंसक झड़प में कई लोगों को चोट लगी और सोसाइटी की लिफ्ट युद्ध के अखाड़े में तब्दील हो गई।  

बताया जा रहा है कि लिफ्ट में घुस रहे कुछ लोग नशे में धुत्त थे और इसी वजह से विवाद हुआ और खूनी जंग शुरू हो गई। इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोग एक-दूसरे पर हमला कर रहे हैं।

देखें वीडियो

जांच में जुटी पुलिस

इस वीडियो के वायरल होते ही नोएडा पुलिस हरकत में आ गई है और मामले की जांच की जा रही है। सूरजपुर थाना क्षेत्र की पुलिस अब वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान कर रही है। हालांकि, अबतक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मारपीट का कारण क्या था और विवाद किस बात पर शुरू हुआ, लेकिन इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि वीडियो की पूरी जांच की जा रही है।

भाषा को लेकर हुआ था विवाद

घटना के बाद इसमें शामिल चार छात्रों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शांतिभंग करने के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि भाषा को लेकर छात्रों के बीच विवाद शुरू हुआ था, जो मारपीट तक पहुंच गया था। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी छात्र हैं और सोसाइटी में किराये पर रहते हैं। सोसाइटी की लिफ्ट के पास सोमवार को छात्रों के दो गुट खड़े थे, तभी केरल निवासी छात्रों ने दूसरे पक्ष पर अपनी भाषा में कुछ गलत बोल दिया, जिस पर कहासुनी शुरू हो गई और बात मारपीट तक पहुंच गई।