A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. टीएमसी उम्मीदवार के खिलाफ FIR दर्ज, पर्नश्री में तोड़फोड़ का आरोप, बीजेपी के इंद्रनील खान ने की शिकायत

टीएमसी उम्मीदवार के खिलाफ FIR दर्ज, पर्नश्री में तोड़फोड़ का आरोप, बीजेपी के इंद्रनील खान ने की शिकायत

बीजेपी उम्मीदवार इंद्रनील खान ने टीएमसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उन्होंने कोलकाता पुलिस और सुरक्षाकर्मियों पर भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि मौके पर सुरक्षाबल मौजूद थे, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया।

Ratna Chatterjee, Indranil khan- India TV Hindi
Image Source : PTI/ANI रत्ना चटर्जी (बाएं), इंद्रनील खान (दाएं)

कोलकाता के पर्नश्री में तोड़फोड़ करने के आरोप में टीएमसी उम्मीदवार रत्ना चट्टोपाध्याय के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने पांच अप्रैल को तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। कोलकाता के बेहाला पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के पर्नश्री इलाके में टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। टीएमसी उम्मीदवार रत्ना चट्टोपाध्याय के समर्थकों पर बीजेपी के स्थानीय चुनाव कार्यालय में तोड़फोड़ करने का आरोप है। घटना चुनावी पोस्टर लगाने को लेकर शुरू हुई।

पश्चिम बंगाल पुलिस ने इस तोड़फोड़ के मामले में टीएमसी उम्मीदवार रत्ना चट्टोपाध्याय समेत अन्य लोगों के खिलाफ 5 अप्रैल 2026 को एफआईआर दर्ज की है। रत्ना चट्टोपाध्याय बेहाला पश्चिम से मौजूदा विधायक हैं। पार्टी ने इस बार भी उन पर भरोसा जताया है और विधानसभा चुनाव में टिकट दिया है। 

इंद्रनील खान ने की शिकायत

बीजेपी की ओर से इंद्रनील खान ने शिकायत दर्ज कराई थी। वह बेहला पश्चिम विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार हैं। घटना में दोनों पक्षों के कार्यकर्ता शामिल थे, और पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था। बेहाला पश्चिम पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण विधानसभा क्षेत्र है। यहां प्रमुख उम्मीदवारों में अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (एआईटीसी) से रत्ना चट्टोपाध्याय, भाजपा का प्रतिनिधित्व करने वाले इंद्रनील खान, सीपीआई (एम) से निहार भक्त और कांग्रेस से सैबल रॉय शामिल हैं।

कोलकाता पुलिस पर लगाए आरोप

इंद्रनील खान ने कोलकाता पुलिस और सुरक्षाकर्मियों पर भी गंभीर आरोप लगाए और दावा किया कि वे कथित घटना के दौरान मौजूद थे, लेकिन हस्तक्षेप करने में विफल रहे। वे बेहाला पश्चिम विधानसभा में आसन्न हार से भयभीत हैं। बेहाला पश्चिम विधानसभा से टीएमसी की उम्मीदवार, रत्ना चट्टोपाध्याय, जो स्वयं मौजूदा विधायक हैं, और उनके टीएमसी गुंडों ने भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ की। यह सब कोलकाता पुलिस अधिकारियों के सामने हुआ। उन्होंने भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ को संरक्षण दिया और सुनिश्चित किया। तीन घंटे बीत चुके हैं, और अभी तक केंद्रीय बल यहां नजर नहीं आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

बंगाल चुनाव 2026: BJP ने पहले चरण के चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट की जारी, ये बड़े नाम शामिल

'कानून-व्यवस्था का जनाजा निकालने पर तुली TMC', कूचबिहार में बोले PM मोदी