1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला, 13 महीने पहले खरीदी थी, सवार का हाल जान रह जाएंगे दंग

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर चलती कार बनी आग का गोला, 13 महीने पहले खरीदी थी, सवार का हाल जान रह जाएंगे दंग

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात एक चलती कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सीएनजी सिलेंडर में ब्लास्ट के कारण भड़की आग ने देखते ही देखते पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। ड्राइवर की सूझबूझ ने उसकी जान बचा ली।

fire in moving car- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT चलती कार में लगी आग।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सोमवार रात चलती गाड़ी में अचानक से भीषण आग लग गई। आग दिल्ली से मेरठ की ओर जाने वाली मेन लेन में एक अर्टिगा गाड़ी में लगी थी। गाड़ी चालक अशरफ खान आनंद विहार से एटा अपने घर जा रहे थे। उन्होंने ये गाड़ी 13 महीने पहले खरीदी थी। अशरफ ने मौके पर कूदकर अपनी जान बचाई।

कैसे लगी आग?

करीब शाम 8 बजे जब अशरफ खान विजय नगर थाना क्षेत्र में स्थित IPEM कॉलेज के सामने पहुंचे तभी उन्होंने गाड़ी में धुआं उठता देखा। उन्होंने गाड़ी को पहले साइड में लगाया और फिर उतर गए। देखते ही देखते गाड़ी में आग की तेज लपटें उठने लगी। इस दौरान हाइवे पर भारी जाम लग गया और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि सीएनजी सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ जिसके बाद कार धुआं-धुआं होकर जलने लगी।

देखें वीडियो-

कार सवार अशरफ ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए कार रोककर कूदकर जान बचाई। उसने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर राख हो गई। इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ देर के लिए इस लेन पर एहतियातन ट्रैफिक को रोक दिया। सूचना पर तत्काल फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

इस तरह के हादसे एक बार फिर वाहन की मेंटेनेंस और समय-समय पर सर्विसिंग की अहमियत को उजागर करते हैं। साथ ही यह भी साफ है कि सतर्कता और समय पर लिया गया फैसला किसी की जान बचा सकता है, जैसा कि इस मामले में देखने को मिला है।

(रिपोर्ट- जुबैर अख्तर)