A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ना छू पाएगी गोली और ना ही लगेगी पत्थर की चोट, जानें कितना मजबूत है अनुज चौधरी का बॉडी प्रोटेक्टर

ना छू पाएगी गोली और ना ही लगेगी पत्थर की चोट, जानें कितना मजबूत है अनुज चौधरी का बॉडी प्रोटेक्टर

चर्चित पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी को 'बॉडी प्रोटेक्टर' तोहफे के तौर पर मिला है, जिसे वह कहीं भी पहन कर जा सकते हैं। पैरा कमांडो राम सिंह राजावत ने उन्हें यह गिफ्ट दिया है।

anuj chaudhary- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बॉडी प्रोटेक्टर को लेकर चर्चा में हैं अनुज चौधरी।

संभल हिंसा और विवादित बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाले अनुज चौधरी एक बार फिर चर्चा में है और वजह है उनका बॉडी प्रोटेक्टर। एएसपी अनुज चौधरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बुलेट प्रूफ जैकेट पहनते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल, आगरा के पैरा कमांडो रामसिंह राजावत ने चर्चित पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी को सुरक्षा किट का अहम हिस्सा 'बॉडी प्रोटेक्टर' उपहार में दिया है। इस बॉडी प्रोटेक्टर को अनुज चौधरी ने उनके सामने पहना भी।

क्या बॉडी प्रोटेक्टर की खासियत?

इस बॉडी प्रोटेक्टर की खासियत यह है कि इसमें से गोली पार नहीं करती, जिससे जान बचती है। दूसरी यह है कि चाहे जितनी स्पीड से पत्थर लगे लेकिन सीने की हड्डी क़ो नुकसान नहीं होता। नॉर्मल बॉडी प्रोटेक्टर सिर्फ सिर्फ पत्थर से बचाता हैं लेकिन जो IPS पहनते हैं वो बुलेट प्रूफ होता है।

अनुज चौधरी ने जताया आभार

तोहफे के तौर पर बॉडी प्रोटेक्टर मिलने के बाद फिरोजाबाद ग्रामीण ASP अनुज चौधरी ने कहा, ''राम सिंह राजावत, एस0एफ0 पैरा कमाण्डो आगरा द्वारा आज मुझे यह सप्रेम भेंट की गई है। इनके द्वारा मुझे आत्मसुरक्षार्थ हेतु एक बॉडी प्रोटेक्टर (मल्टी यूजर) उपहार स्वरुप भेंट किया गया है, जिनका मैं बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं।''

देखें वीडियो-

संभल हिंसा के बाद चर्चा में आए अनुज चौधरी

बता दें कि संभल हिंसा के बाद चर्चित सीओ अनुज चौधरी को फिरोजाबाद (ग्रामीण) ASP बनाया गया हैं। वर्ष 2012 में खेल कोटे से पीपीएस अधिकारी के तौर पर अनुज चौधरी की भर्ती हुई थी। इस कोटे से एएसपी बनने वाले वे प्रदेश के पहले अधिकारी हैं। इसके अलावा वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान भी हैं। संभल हिंसा के समय वे काफी चर्चित रहे थे। उस वक्त संभल सर्कल के वे सीओ थे। 12 साल की सेवा पूरी करने के बाद इसी साल अगस्त में उनका प्रमोशन हुआ।

बयानों को लेकर चर्चा में रहे

अनुज कुमार चौधरी अपने बयानों को लेकर भी काफी चर्चा में रहे। उन्होंने होली और जुमे की नमाज को लेकर चर्चित बयान दिया था। अनुज चौधरी ने कहा था कि जुमे का दिन साल में 52 बार आता है और होली एक बार। जिसे रंग से परहेज हो वह घर से नहीं निकले। अनुज चौधरी के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी। हालांकि बाद में उनके बयान का सीएम योगी ने भी समर्थन किया था।

(इनपुट- लवकुश शर्मा)

यह भी पढ़ें-

यूपी: पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, 20 IPS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली पोस्टिंग