1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. फिरोजाबाद में रेप के आरोपी दो भाइयों का पुलिस ने किया हॉफ एनकाउंटर, दो तमंचे और कारतूस बरामद

फिरोजाबाद में रेप के आरोपी दो भाइयों का पुलिस ने किया हॉफ एनकाउंटर, दो तमंचे और कारतूस बरामद

फिरोजाबाद में रेप के दो आरोपियों को पुलिस ने घटना के कुछ ही देर बाद हाफ एनकाउंटर में पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी आपस में भाई बताए जाते हैं, उनके पास से दो तमंचे और कुछ कारतूस भी मिले हैं।

Firozabad police arrested two rape accused in an encounter.- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT फिरोजाबाद पुलिस ने एक एनकाउंटर के दौरान रेप के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान दोनों सगे भाइयों के पैर में गोली लगी है। आरोपियों ने शनिवार शाम को किशोरी को हवस का शिकार बनाया था और डंडे से हमला कर अधमरा छोड़ा दिया था। पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है। 

फिरोजाबाद के खेरगढ़ क्षेत्र का है मामला

फिरोजाबाद के थाना खेरगढ़ क्षेत्र में नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस ने महज कुछ ही घंटों के भीतर दो मुख्य आरोपियों को मुठभेड़ के दौरान धर दबोचा है। आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो देशी तमंचा कारतूस और बाइक बरामद की हैं। 

शनिवार की शाम को आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

यह सनसनीखेज मामला थाना खेरगढ़ इलाके का है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की शाम को एक नाबालिग किशोरी शौच के लिए खेतों की तरफ गई थी। इसी दौरान दरिंदों ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और सबूत मिटाने या विरोध करने की नीयत से उसपर डंडों से बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर अधमरी हालत में खेत में ही पड़ी रही और आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने त्वरित​ कार्रवाई कर आरोपियों को धरदबोचा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फौरन मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी। रविवार व सोमवार की दरमियानी रात पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि दोनों आरोपी थाना खेरगढ़ क्षेत्र के जंगलों में छिपे हुए हैं और भागने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जंगलों की घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपी गोलियां लगने से घायल हो गए। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान जगत और ऋषि के रूप में हुई है, जो आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक बाइक और दो अवैध देशी तमंचे और कारतूस भी बरामद किए हैं।

फिरोजाबाद से लवकुश शर्मा की रिपोर्ट

यह भी पढ़ें 

करीब 200 साल पुराने कुएं से 13 घंटे बाद निकला 10 साल के मासूम का शव, कबूतर पकड़ते वक्त हुआ था हादसा

कुशीनगर में कार और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत, एक ही परिवार के 5 समेत 6 लोगों की मौत, 2 की हालत नाजुक