1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीलीभीत में बाढ़ ने फसलों को किया तबाह, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया हवाई निरीक्षण

पीलीभीत में बाढ़ ने फसलों को किया तबाह, सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया हवाई निरीक्षण

देश में मॉनसून की एंट्री के साथ ही बाढ़ ने भी लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। पीलीभीत में भी बाढ़ ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ आज बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे।

Flood destroyed crops in Pilibhit CM Yogi Adityanath did aerial inspection- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया दौरा

देश में मॉनसून की एंट्री हो चुकी है। अधिकांश राज्यों में मौसम सुहाना बना हुआ है और बारिश का प्रभाव देखने को मिल रहा है। इस कारण कई स्थानों पर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे ही कुछ हालात उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में देखने को मिल रहा है। दरअसल भारी बारिश और बाढ़ का जबरदस्त कहर पीलीभीत में देखने को मिल रहा है। पीलीभीत के पास से बहने वाली नदियां एक तरफ जहां उफान पर है। वहीं दूसरी तरफ बाढ़ ने खेत खलिहान में लगे फसलों को बर्बाद कर दिया है। 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सीएम योगी ने किया दौरा

गांव के अंदर तक पानी भरा हुआ है और लोगों के घरों तक में पानी घुस चुका है। पीलीभीत के नवादा गुजिया, मीरपुर, समेत ऐसे दर्जनों गांव हैं, जहां लोग सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। इसी कड़ी में पीलीभीत में बाढ़ के हालात का जायजा लेने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ पीलीभीत पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई निरीक्षण किया। बता दें कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने बीसलपुर तहसली पीलीभीत में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण किया और जरूरी कदम उठाने के आदेश भी दे दिए गए हैं।

कई जिलों में बाढ़ की संभावना

बता दें कि बारिश के बढ़ने के साथ ही उत्तर प्रदेश कई ऐसे जिले होंगे जो बाढ़ की मार झेल सकते हैं। नदियों के किनारे के गांवों में अक्सर बरसात के मौसम में लोगों को दिक्कतों और बाढ़ का सामना करना पड़ता है। ऐसे ही हालात असम में भी बने हुए हैं। असम में बाढ़ ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर रखा है। इस कारण लाखों लोगों को उनके घरों से विस्थापित करना पड़ा है। साथ ही काजीरंगा नेशनल पार्क में बाढ़ और भीषण बारिश के कारण कई जानवरों की मौत हो गई है और अन्य जानवरों को रेस्क्यू किया जा रहा है।