A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'सॉरी मम्मी-पापा...', 9वीं मंजिल से छलांग लगाने से पहले तीनों बहनों ने परिजनों के लिए छोड़ा सुसाइड नोट, कही ये बातें

'सॉरी मम्मी-पापा...', 9वीं मंजिल से छलांग लगाने से पहले तीनों बहनों ने परिजनों के लिए छोड़ा सुसाइड नोट, कही ये बातें

गाजियाबाद में 9वें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या करने वाली लड़कियों का सुसाइड नोट सामने आया है। पुलिस ने लड़कियों द्वारा लिखी गई डायरी को कब्जे में ले लिया है।

इसी सोसायटी में रहती थी लड़कियां- India TV Hindi
Image Source : PTI इसी सोसायटी में रहती थी लड़कियां

गाजियाबादः उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन नाबालिग सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि, तीनों को ऑनलाइन गेम की लत थी। गेम खेलने को लेकर परिवार के मना करने पर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। तीनों बहनों की उम्र 16, 14 और 12 साल बताई जा रही है। तीनों बहनों ने सुसाइड करने से पहले परिजनों के लिए सुसाइड नोट लिखकर अपने कमरे में छोड़ा। हालांकि इस मामले में कोरियन गेम और टास्क की वजह से सुसाइड की बात को पुलिस ने खारिज किया है।

सुसाइड नोट आया सामने

सुसाइड नोट में लड़कियों ने लिखा- सॉरी मम्मी-पापा, गेम नहीं छोड़ पा रहे हैं। सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि इस डायरी में जो कुछ लिखा है सब सही है। आप लोग डायरी पढ़ लो। रीड नाऊ...सॉरी मम्मी-पापा...। 

बताया जा रहा है कि तीनों बहनों को कोरोना काल में मोबाइल गेम की लत लगी थी। उनके पिता ने इसके लिए उन्हें डांटा तो बीती रात करीब 2 बजे तीनों ने एक साथ 9वी मंजिल से कूदकर जान दे दी। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार आत्महत्या मोबाइल गेमिंग एप के कारण की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Image Source : reporterसुसाइड नोट

कोरियन लवर गेम खेलती थी लड़कियां

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के टीला मोड थाना क्षेत्र की भारत सिटी सोसायटी में सुसाइड करने वाली तीनों लड़कियां बीती रात करीब दो बजे 9वें फ्लोर से कूदकर अपनी जान दे दीं। तीनों बहनें एक ऑनलाइन टास्क बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थी। तीन बहनों ने सामूहिक खुदकुशी की है। लड़कियों ने नाम निशिका 16 साल, प्राची 14 साल, पाखी 12 साल है।

पुलिस का सामने आया बयान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस एक ऑनलाइन कोरियन गेम की लत संबंधी पहलू की भी जांच कर रही है। सहायक पुलिस आयुक्त (शालीमार गार्डन) अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि ये बहनें ऑनलाइन कोरियन गेम की आदी थीं और बच्चियों के माता-पिता उनके बहुत ज़्यादा गेम खेलने पर आपत्ति जताते थे। पुलिस के मुताबिक, बहनें कोविड-19 के दौरान ऑनलाइन गेम की आदी हो गई थीं और अक्सर लगातार कोरियन गेम खेला करती थीं । अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना के कारणों की जांच कर रही है। 

रिपोर्ट- जुबेर अख्तर

डिस्क्लेमर: प्रशिक्षित और मान्यता प्राप्त मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) परामर्शदाताओं से परामर्श और सहायता प्राप्त करने के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 14416 या 1800-891-4416 डायल करें।

या

TISS Icall 022-25521111 (सोमवार-शनिवार: सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक)
(यदि आपको सहायता की आवश्यकता है या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे सहायता की आवश्यकता है, तो कृपया अपने निकटतम मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से संपर्क करें।)