A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बकरीद के दिन दोस्त को ही हलाल कर दिया, असद ने फोन कर बुलाया फिर चाकू से गोदकर की हत्या

बकरीद के दिन दोस्त को ही हलाल कर दिया, असद ने फोन कर बुलाया फिर चाकू से गोदकर की हत्या

मृतक सूर्या के भाई ने बताया है कि खोड़ा के नवनीत विहार में असद ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सूर्या पर हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Khora- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT हत्या के आरोपी

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक व्यक्ति ने बकरीद के दिन ही अपने दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। पीड़ित को घायल अवस्था में फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गाजियाबाद पुलिस ने मृतक के भाई विनीत राजपूत की तहरीर पर खोड़ा थाने में मामला दर्ज कर किया है। जानकारी के मुताबिक घटना 28 मई को दोपहर के करीब 3:30 बजे हुई। यह घटना गाजियाबाद खोड़ा थाना इलाके में मौजूद शर्मा डेरी वाली गली में घटी। 

शिकायतकर्ता विनीत राजपूत के मुताबिक, उनका भाई सूर्या और उसका दोस्त आयुष (पुत्र मनोज भारती) नवनीत विहार खोड़ा से साथ जा रहे थे। तभी गली में उन्हें अशद (पुत्र नवाब, निवासी लोकप्रिय विहार खोड़ा मिला। वहां उनके बीच बहस शुरू हो गई। अशद गाली-गलौज और झगड़ा करने लगा। इसके बाद जान से मारने की नीयत से अशद ने सूर्या के पेट में चाकू घोंप दिया। चाकू लगने से सूर्या गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी नाजुक हालत को देखते हुए उसे नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अगले दिन उसकी मौत हो गयी ।

आरोपियों ने फोन कर बुलाया

पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है और इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार आरोपी असद, नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक ने कथित पुरानी रंजिश में सूर्या को फोन कर चौधरी स्कूल के पास बुलाया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने युवक से पूछा, "क्या तुमने कभी बकरा हलाल होते देखा है?" और फिर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। सूर्या को गंभीर हालत में नोएडा के फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बुलडोजर कार्रवाई की मांग

हमले की सूचना मिलते ही सूर्या का भाई यश चौहान और मां मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपियों ने युवक को तड़पता छोड़कर फरार हो गए। सूर्या की मौत की खबर फैलते ही खोड़ा क्षेत्र में भारी आक्रोश और सांप्रदायिक तनाव फैल गया। हिंदू संगठनों और स्थानीय लोगों ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और उनके घरों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की है। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ संदिग्धों से पूछताछ चल रही है। पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।

यह भी पढ़ें-

अब्दुल्ला आजम को दो पासपोर्ट मामले में 7 साल की सजा रद्द; जानिए ये उनके लिए कितनी बड़ी राहत

'कोई माफिया पिस्तौल लहराकर खुली जीप से हिंदू को धमका नहीं सकता', मऊ में CM योगी का बड़ा बयान; जानें और क्या-क्या बोले?