1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पत्नी के रहते साली से दूसरी शादी, 5 बच्चे, सभी साथ! 3 सगी बहनों के सुसाइड केस में रिश्तों का सच अब खुला

पत्नी के रहते साली से दूसरी शादी, 5 बच्चे, सभी साथ! 3 सगी बहनों के सुसाइड केस में रिश्तों का सच अब खुला

जिन 3 बच्चियों ने अपनी जान दे दी, उनका परिवार भी काफी रिजर्व रहता था। वे लोग न किसी से मिलते जुलते था और ना ही कभी किसी फंक्शन में शामिल होते थे।

ghaziabad sisters suicide- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT तीन बहनों के सुसाइड मामले में जांच में जुटी पुलिस।

गाजियाबाद सिस्टर्स सुसाइड मिस्ट्री 2026 का सबसे पेचीदा केस बन गया है। पुलिस के लिए इस पहले को सॉल्व करना सबसे बड़ा चैलेंज बन गया है। क्या तीनों बहनों ने सिर्फ मोबाइल छीने जाने पर एकसाथ सुसाइड कर लिया। ऐसा कौन सा गेम था जिसने तीनों को 9वीं मंजिल से 80 फीट नीचे कूदने पर मजबूर कर दिया। तीनों बहनों ने सुसाइड नोट में सॉरी पापा क्यों लिखा।  

एक ही छत के नीचे 2 पत्नियां और सभी बच्चे

वहीं, आपको बता दें कि जिन बहनों ने सुसाइड किया है, उनके पिता ने दो शादियां की है। दोनों पत्नियां सगी बहने हैं। पहली से कोई बच्चा नहीं हो रहा था तो उसकी छोटी बहन (साली) के साथ दूसरी शादी कर ली। जो दूसरी शादी हुई उससे 3 बच्चे हुए। इसी दौरान पहली पत्नी से भी 2 बच्चे हो गए। जिन 3 बहनों ने खुदकुशी की है, उनमें दो बहनें दूसरी पत्नी की जबकि एक पहली पत्नी की बेटी है। दोनों पत्नियां और बच्चे सब साथ रहते थे। तीन बच्चियां पिछले 3 साल से गेमिंग कर रही थीं और दो-ढाई साल से स्कूल भी नहीं जाती थी। 

पिता ने क्या कहा?

पिता तीनों बेटियों की मौत के लिए कोरियन गेम को जिम्मेदार बता रहे हैं। बच्चियों के पिता के मुताबिक वो बार-बार कोरिया जाने की बात करती थीं, सभी कोरियन कल्चर से काफी प्रभावित थीं। बताया जा रहा है कि गेम खेलने को लेकर परिवार के मना करने पर आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। सुसाइड करने के लिए तीनों बहनों ने फ्लैट के मंदिर वाले कमरे को चुना। मंदिर की खिड़की अक्सर खुली रहती थी, वहां उन्होने एक कुर्सी लगाई और एक के बाद एक नीचे छलांग लगा दी।

2 साल से स्कूल नहीं जा रही थीं तीनों बहनें

तीनों बहने पिछले 2 साल से स्कूल नहीं जा रही थीं। कहा जा रहा है कि लॉकडाउन के बाद से उनका स्कूल जाना बंद था। स्कूल ना जाने के पीछे लड़कियों का पढ़ाई में कमजोर होना बताया जा रहा है। लेकिन ये भी सच है कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी बहुत कमजोर थी।

'एक ही बच्ची कूदने की कोशिश कर रही थी'

जिन बच्चियों ने अपनी जान दे दी, उनका परिवार भी काफी रिजर्व रहता था। वे लोग न किसी से मिलते जुलते था और ना ही कभी किसी फंक्शन में शामिल होते थे। बच्चे भी घर से बाहर बहुत कम निकलते थे, सोसाइटी के दूसरे बच्चों से उनकी कोई बातचीत नहीं थी। सोसाइटी के कुछ लोगों ने बहनों को बिल्डिंग के नीचे कूदते हुए देखा। पड़ोसियों के मुताबिक ये बहनें काफी देर तक बालकनी में थीं। तीनों में से एक ही लड़की कूदने की कोशिश कर रही थी बाकी दोनों उसे पीछे खींच रही थी मगर वो भी उसके साथ गिर गई।

यह भी पढ़ें-

मुंबई से खौफनाक VIDEO: मॉडल को पहले टक्कर मारी, फिर कार के बोनट पर घसीटते हुए ले गया