ग्रेटर नोएडा: दहेज हत्या मामले के आरोपी ने कोर्ट में खुद की गर्दन पर मार लिया ब्लेड, मचा हड़कंप
ग्रेटर नोएडा में एक स्थानीय कोर्ट में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक दहेज हत्या के मामले में आरोपी शख्स ने खुद की गर्दन पर ब्लेड चला दिया। आनन फानन में शख्स को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है।
