1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हाथ में सिगरेट और बगल में बोतल, ग्रेटर नोएडा में शराब के नशे में धुत लड़की बीच सड़क पर लेट गई; VIDEO वायरल

हाथ में सिगरेट और बगल में बोतल, ग्रेटर नोएडा में शराब के नशे में धुत लड़की बीच सड़क पर लेट गई; VIDEO वायरल

ग्रेटर नोएडा में नशे में धुत एक युवती के हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल हो रहा है। आम्रपाली रिवर व्यू सोसायटी की रहने वाली युवती शराब के नशे में सड़क पर लेट गई। उसके हाथ में सिगरेट थी और बगल में शराब की दो बोतलें पड़ी थी।

नशे की हालत में लड़की...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT नशे की हालत में लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा

ग्रेटर नोएडा स्तिथ बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित बीच सड़क पर शराब के नशे में एक युवती के हंगामा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में युवती के पास शराब की बोतल रखी नजर आ रही है, जबकि वह सिगरेट पीती हुई भी दिखाई दे रही है। वहां मौजूद लोग उसे समझाने और सड़क से हटाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह काफी देर तक वहीं पड़ी रहती है।

पुलिस के अनुसार घटना 1 जून 2026 की है। मामले में युवती का मेडिकल परीक्षण कराकर कार्रवाई की जा चुकी है।

सड़क पर हंगामा, नहीं मानी किसी की बात

जानकारी के मुताबिक 32 वर्षीय युवती ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली रिवर व्यू सोसायटी में रहती है। 1 जून को शराब पीने के बाद नशे में उसने जमकर हंगामा किया था। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी सामने आया था जिसमें देखा जा सकता है कि युवती बीच सड़क पर शराब के नशे में लेटी हुई है। साथ ही उसके हाथ में सिगरेट है। वहीं बगल में शराब की बोतल रखी है। वह लगातार हंगामा कर रही है। वहीं आसपास राहगीरों की भीड़ जमा है। वहां मौजूद लोग उसे लगातार समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

वायरल हो रहा वीडियो-

लोगों की भीड़, ट्रैफिक हुआ प्रभावित

युवती के बीच सड़क पर हंगामे के कारण ट्रैफिक रुकने से जाम भी लगता है। इस कारण सड़क पर आ-जा रहे लोगों को परेशान होती है। इस घटना से वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए। उसके व्यवहार से आसपास मौजूद लोगों को असुविधा हुई तो मामले की सूचना पुलिस तक पहुंची। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने युवती को सड़क से हटाया।

पुलिस की कार्रवाई

कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने महिला को उचित माध्यम से थाने लाकर उसका चिकित्सकीय परीक्षण (मेडिकल) कराया। मेडिकल जांच के बाद उसके खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

(रिपोर्ट- राहुल ठाकुर)

यह भी पढ़ें-

नशे में धुत बाइक सवार ने बुजुर्ग को मारी जोरदार टक्कर, हवा में उछलकर गिरे, हो गई मौत; CCTV में कैद हुआ मंजर

पत्नी ने खीर में नशे की गोली मिलाकर पति को किया बेहोश, फिर प्रेमी ने गला घोंटकर की हत्या; Insta से हुई थी दोस्ती