1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ग्रेटर नोएडा में हाईराइज बिल्डिंग के 16वें फ्लोर से लटकी युवती, पार्टनर से नाराज थी, बाल-बाल बची जान, पड़ोसी महिला ने बनाया वीडियो

ग्रेटर नोएडा में हाईराइज बिल्डिंग के 16वें फ्लोर से लटकी युवती, पार्टनर से नाराज थी, बाल-बाल बची जान, पड़ोसी महिला ने बनाया वीडियो

वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती बालकनी से लटकी हुई है और उसका साथी उसे समझा रहा है। पड़ोस की महिला भी उसे समझाने की कोशिश करती है। इसके बाद युवती खुद ही कमरे के अंदर आ जाती है।

Girl Hanging from balcony- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बालकनी से लटकती युवती

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में सोमवार को एक युवती फ्लैट की बालकनी से लटक गई। घटना दोपहर के समय हुई। युवती अपने पार्टनर से नाराज थी और गुस्से में 16वीं मंजिल की बालकनी से लटक गई। पड़ोस की महिला ने यह सब देखा तो पूरी घटना मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। पड़ोसी महिला के कहने पर ही युवती अपने फ्लैट में वापस आई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

वायरल वीडियो ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी का है। वीडियो में युवती बालकनी से लटकी हुई दिखाई दे रही है। वहीं, फ्लैट की बालकनी में खड़ा युवक उसे बचाने की कोशिश कर रहा है। दूसरे फ्लैट में रहने वाले लोगों ने घटना का वीडियो बनाया है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पार्टनर से नाराज थी युवती

पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। ये स्पष्ट नहीं है कि युवती बालकनी से क्यों लटक रही थी। हालांकि, वीडियो देखने से यह साफ पता चलता है कि वह उस युवक से नाराज थी, जो उसे बचाने की कोशिश कर रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि जब पड़ोसी महिला युवक से युवती को फ्लैट में वापस खींचने के लिए कहती है तो युवक उसे ऊपर खींचने के लिए आगे बढ़ता है, लेकिन युवती रोते हुए और गुस्से में युवक को उससे दूर रहने के लिए भी कहती है। हालांकि, यह साफ नहीं है कि युवती किस बात पर युवक से नाराज थी।

वीडियो की जांच कर रही पुलिस

पुलिस वीडियो की जांच के लिए सोसाइटी में पहुंच कर जानकारी जुटा रही है। मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र के एम्स ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी का बताया जा रहा है। अब तक इस मामले में युवती, युवक या पड़ोसी की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। सोसायटी में रहने वाले लोगों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों किराए पर फ्लैट लेकर रहते हैं। युवक और युवती के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। इसके बाद युवती बालकनी से लटक गई, लेकिन बाद में समझाने पर वापस फ्लैट में आ गई।

(नोएडा से राहुल ठाकुर की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी पर नहीं चलेगा बुलडोजर, DM के फैसले पर रोक; 38 बिल्डिंग को ध्वस्त करने का था आदेश

कानपुर में महिला ने काटा अपना गला, 20 घंटे बाद मौत, ससुराल पक्ष पर लगे प्रताड़ना के गंभीर आरोप