1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हापुड़: घने कोहरे के चलते NH-9 पर 6 गाड़ियां आपस में भिड़ीं, 10 लोग घायल, यातायात बाधित

हापुड़: घने कोहरे के चलते NH-9 पर 6 गाड़ियां आपस में भिड़ीं, 10 लोग घायल, यातायात बाधित

हापुड़ से पहले भी कोहरे के चलते रोहतक, चरखी दादरी में कई वाहन आपस में टकरा गए थे। रोहतक में दो लोगों की मौत हुई थी। वहीं, चरखी दादरी में एक छात्र की मौत हुई थी।

Hapur Accident- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT हापुड़ सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में नेशनल हाईवे 9 पर कोहरे के चलते भीषण सड़क हादसा हुआ। कम विजिबिलिटी की वजह से हाईवे पर आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। कुछ दुपहिया वाहन भी इस हादसे की चपेट में आ गए। इस हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए, जिन्हें पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलते हुए अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के चलते हाईवे पर यातायात बाधित हो गया।

उत्तर भारत में घने कोहरे के चलते कई हादसे हो चुके हैं। रविवार के दिन हरियाणा में दो बड़े हादसे हुए थे, जिनमें तीन लोगों की मौत गई थी। वहीं, घायलों की संख्या 40 से ज्यादा थी। अब हापुड़ में भी एक के बाद एक कई वाहन टकराए हैं।

कैसे हुआ हादसा?

पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के NH-9 पर हाईवे पर चल रही एक मिनी बस ने अपने आगे चल रहे वाहन को देखकर अचानक ब्रेक लगा दिए गए। अचानक ब्रेक लगने से पीछे चल रही गाड़ी के ड्राइवर ने भी ब्रेक लगाए दिए। इस गाड़ी के पीछे चल रहे अन्य गाड़ी सवार लोग अचानक ब्रेक लगने के चलते अपनी रफ्तार पर नियंत्रण नहीं कर पाए, जिसके चलते एक के बाद एक करीब आठ गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी की गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। इसी दुर्घटना के चलते एक मोटरसाइकिल सवार भी एक गाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में करीब 10 लोगों के घायल होने की सूचना मिली है, जिनको नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा सभी को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करते हुए, हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम किया जा रहा है।

(हापुड़ से निशांक शर्मा की रिपोर्ट)

यह भी पढ़ें-

चरखी दादरी में बड़ा हादसा, रोडवेज और प्राइवेट स्कूल की बस में सीधी टक्कर, एक स्टूडेंट की मौत, 18 घायल

रोहतक: घने कोहरे के कारण 30-35 गाड़ियां आपस में टकराईं, 25 घायल, 2 की मौत