1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हापुड़ की फैक्ट्री में भीषण आग, VIDEO में दिखीं 15 मीटर ऊंची लपटें; छाया धुएं का गुबार

हापुड़ की फैक्ट्री में भीषण आग, VIDEO में दिखीं 15 मीटर ऊंची लपटें; छाया धुएं का गुबार

Factory Fire Hapur: हापुड़ में भयानक अग्निकांड हो गया है। यहां एक फैक्ट्री में आग लग गई है, जिसे 3 घंटे से बुझाने की कोशिश जारी है। वीडियो में आग की ऊंची लपटें उठती दिखाई दे रही हैं।

hapur fire- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT हापुड़ की फैक्ट्री में आग लग गई है।

Hapur Factory Fire: यूपी के हापुड़ में एक फैक्ट्री भयानक आग की चपेट में आ गई है। यहां के धौलाना थाना क्षेत्र में स्थित UPSIDC के A to Z फेज-2 में एक कूलर बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया है। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि देखते ही देखते उसने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया है और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया है।

3 घंटे से आग बुझाने में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 3 घंटे से दमकल विभाग आग पर काबू करने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहा है। आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं। घटना के चलते स्थानीय लोगों की भारी भीड़ भी मौके पर जमा हो गई। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

शॉर्ट सर्किट हो सकता है आग का कारण

प्रारंभिक जांच में फैक्ट्री में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस अग्निकांड में फैक्ट्री मालिक को लाखों रुपये के माल और मशीनरी का भारी नुकसान हुआ है, जिसका सही आकलन आग पर काबू पाने के बाद ही लगाया जा सकेगा। फिलहाल कई टीमें मौके पर आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं।

अग्निकांड में बड़े नुकसान की आशंका

हालांकि, गनीमत रही कि अभी तक किसी व्यक्ति के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग की तीव्रता के मद्देनजर बड़ा नुकसान होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। फिलहाल फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर डटी हुई हैं। आग पर पूरी तरह से काबू करने की कोशिश जारी हैं। प्रशासन ने इस अग्निकांड मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम लोगों से आग वाली जगह से दूर रहने की अपील कर रही है। आग के पास जाने पर अनहोनी हो सकती है। दमकल की टीम के जवान आग बुझाने में जुटे हुए हैं।

(इनपुट- निशांक शर्मा)

ये भी पढ़ें- यूपी में SDM पति और SDM पत्नी में 'महाभारत'! 20 करोड़ दहेज और खून की धमकी मामले में FIR दर्ज, जानिए क्या है पूरा केस