Pratapgarh SDM Husband Wife Case: उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक गलियारों से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज खबर आ रही है। जहां कानून के रखवाले ही आपस में भिड़ गए हैं। प्रतापगढ़ में दो SDM के बीच छिड़ी इस जंग ने पूरे यूपी को हिलाकर रख दिया है। एक पत्नी जो खुद SDM है, उसने अपने SDM पति पर दहेज के लिए करोड़ों की मांग, जानलेवा हमला, ब्लैकमेलिंग और यहां तक कि नपुंसकता छिपाने जैसे आरोप आरोप लगाए हैं। आखिर क्या है इस हाई-प्रोफाइल विवाद की पूरी हकीकत? देखिए हमारी इस खास रिपोर्ट में।
SDM दामाद के खिलाफ ससुर ने दर्ज कराई FIR
बता दें कि यह मामला यूपी के प्रतापगढ़ का है, जहां चंदौली में तैनात SDM दिव्या ओझा के पिता प्रतापगढ़ के दाहिला मऊ निवासी निशाकांत ओझा ने अपने दामाद SDM अनुपम मिश्रा के खिलाफ प्रतापगढ़ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। लेकिन यह महज एक पारिवारिक झगड़ा नहीं है। तहरीर के मुताबिक, शादी के पहले से ही 20 करोड़ रुपये और लग्जरी गाड़ियों की डिमांड शुरू हो गई थी। सगाई से लेकर शादी तक, करीब 28 लाख नकद, 40 लाख के जेवर और 7 लाख का सामान दिया गया। लेकिन लालच की आग शांत नहीं हुई।
SDM दिव्या पर जानलेवा हमले का है आरोप
आरोप है कि 7 दिसंबर 2025 की रात, पति अनुपम मिश्रा और उनकी मां ने मिलकर दिव्या ओझा पर जानलेवा हमला किया। उनका गला दबाने की कोशिश की गई। उनके सिर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। पिता ने सबूत के तौर पर पुलिस को ऑडियो रिकॉर्डिंग और मेडिकल रिपोर्ट भी सौंपी है।
2020 में धूमधाम से हुई थी दोनों की शादी
गौरतलब है कि BJP के दिग्गज नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवाकांत ओझा की भतीजी एसडीएम दिव्या ओझा की शादी 1 दिसंबर 2020 को प्रयागराज के ADA कॉलोनी निवासी एसडीएम अनुपम मिश्रा के साथ पूरे धूमधाम के साथ हुई थी। वर्तमान में दिव्या ओझा चंदौली के सदर तहसील में तैनात हैं। वहीं, अनुपम मिश्रा की तैनाती पीडीडीयू नगर तहसील में है। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।
FIR में नपुंसकता और ब्लैकमेलिंग का भी जिक्र
SDM अनुपम मिश्रा के खिलाफ दर्ज एफआईआर में नपुंसकता और ब्लैकमेलिंग का भी जिक्र है। आरोप है कि अनुपम मिश्रा ने अपनी शारीरिक कमजोरी छिपाई और जब दिव्या ने वंश बढ़ाने की बात की, तो उनके साथ मारपीट की गई। यही नहीं, दिव्या के अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया गया। तांत्रिक क्रियाओं के जरिए उन्हें पागल घोषित करने की साजिश भी रची गई।
सबसे चौंकाने वाला खुलासा तो यह है कि आरोपी SDM अपनी पत्नी को यह कहकर डराते थे कि 'मर्डर करना हमारे खून में है' और इसके लिए वो अपने ननिहाल के पुराने हत्याकांडों का हवाला देते थे। फिलहाल, प्रतापगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। सवाल यह है कि अगर सूबे के बड़े अधिकारियों के घर में ही बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता का क्या होगा?
(इनपुट- बृजेश मिश्रा)
ये भी पढ़ें- दो पत्नी वाले 18 बच्चों के पिता के 'इश्क' का खौफनाक अंत! GF ने बोरे में भरकर नहर में फेंकी लाश, ऐसे खुली पोल