A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: तेज रफ्तार कार के खड़ी बस में टक्कर मारने से लगी भीषण आग, धू-धूकर जलीं दोनों गाड़ियां

VIDEO: तेज रफ्तार कार के खड़ी बस में टक्कर मारने से लगी भीषण आग, धू-धूकर जलीं दोनों गाड़ियां

Hardoi Car Bus Accident: हरदोई में तब अग्निकांड हो गया जब एक तेज रफ्तार कार ने खड़ी बस में पीछे से टक्कर मार दी। टकराने के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Hardoi Car Fire Video- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT हरदोई में तेज रफ्तार कार ने खड़ी बस में मारी टक्कर, जिसके बाद आग लग गई।

Hardoi Car Fire Video: यूपी में हरदोई के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में शनिवार देर रात रोडवेज बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी बस में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार और बस दोनों में तुरंत भीषण आग भड़क उठी। चश्मदीदों के अनुसार, कार में सवार 3 लोग टक्कर के बाद मौके से भाग निकले। आग ने देखते ही देखते दोनों वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया और लपटें आसमान छूने लगीं।

खड़ी बस में पीछे से टकराई बेकाबू कार

कार और बस में आग लगते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फिर दमकल की 2 गाड़ियों ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर रात शहर में रोडवेज बस अड्डे के निकट रोड के किनारे रोडवेज की अनुबंधित बस खड़ी हुई थी।

तेज रफ्तार कार में सवार थे 5 लोग

बताया जा रहा है कि नुमाइश चौराहे की ओर से आ रही काली रंग की क्रेटा कार स्पीड में इस बस से टकरा गई और हादसे के बाद कार में आग लग गई। आग देखकर कार में सवार 5 लोगों ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। यहां देखते ही देखते आग ने अपना रौद्र रूप ले लिया जिसमें बस का पिछला हिस्सा भी आ गया।

दमकल विभाग की टीम ने आग पर पाया काबू

आग लगने की घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निशमन अधिकारी ने पूरे मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि आग को बुझा दिया गया है। इस हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

(इनपुट- राम श्रीवास्तव)

ये भी पढ़ें- विधायक की लग्जरी कार अचानक बनी आग का गोला, गाड़ी के धू-धूकर जलने का VIDEO आया सामने