1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को लगीं 9 गोलियां, 4 तो बॉडी के आर-पार हो गईं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान को लगीं 9 गोलियां, 4 तो बॉडी के आर-पार हो गईं; पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है, जिसमें पता चला है कि 5 गोलियां अंकित की बॉडी में लगी रह गईं और 4 शरीर के आर-पार हो गईं।

Ankit Baliyan postmortem report- India TV Hindi
Image Source : @ANKIITBALIYANN/INSTAGRAM पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अंकित बालियान को 9 गोलियां लगने की बात सामने आई।

यूपी के शामली में बीते बुधवार को हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। और अब अंकित बालियान की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ चुकी है। पोस्टमॉर्टम में अंकित की बॉडी पर 9 गोलियों के निशान मिले हैं। अंकित बालियान के शरीर से 5 गोलियां बरामद हुईं। वहीं, 4 गोली अंकित की बॉडी के आर-पार निकल गईं।

जिम से निकले और तभी बरसा दी गईं गोलियां

बता दें कि अंकित बालियान बुधवार शाम जिम से निकलकर अपनी कार की ओर जा रहे थे। तभी घात लगाए चार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके अंकित को मौत के घाट उतार दिया था। अब गोगी गैंग ने एक पोस्ट करके अंकित हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। इंस्टाग्राम पर भोलू साहपुरिया नाम के शख्स ने पोस्ट डालकर लिखा कि अंकित ने गोगी के मर्डर को लेकर गाना बनाया था और वो उनके दुश्मनों का साथ देता था।

लोगों ने की दोषियों के एनकाउंटर की मांग

जहां अंकित का मर्डर हुआ, वो स्पॉट पुलिस थाने से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर है। इसलिए इस हत्याकांड के बाद लोगों में जबरदस्त गुस्सा है। लोगों ने अंकित की डेडबॉडी को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। लोग, दोषियों के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। दरअसल, अंकित बालियान, ह​रियाणा के रोहतक और सोनीपत में रहकर सिंगिंग और एक्टिंग का काम करते थे।

CCTV फुटेज को खंगाल रही पुलिस

कुछ समय पहले ही वो अपने बर्थ प्लेस शामली शिफ्ट हुए थे। अंकित के घरवालों की मानें तो उनका कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं था, ना ही किसी से कोई दुश्मनी थी। पुलिस ने घटना वाली जगह लगे CCTV कैमरों को खंगालना शुरू किया है। पुलिस ने दो सस्पेक्ट्स को आइडेंटिफाई किया है।

अंकित के पिता ने दिया 4 दिन का अल्टीमेटम

अंकित बालियान सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर थे। पश्चिम यूपी, हरियाणा, राजस्थान और पंजाब में उसकी फैन फॉलोइंग बताई जाती है, इसलिए उनकी हत्या से लोगों में काफी गुस्सा है। लोग लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठा रहे हैं। अंकित बालियान के पिता ने पुलिस को 4 दिन का अल्टीमेटम दिया है, उनका कहना है कि अगर 4 दिन में इंसाफ नहीं मिला तो वे केस वापस ले लेंगे। उनका कानून व्यवस्था से भरोसा उठ जाएगा। चौंकाने वाली बात है कि हत्या कुछ घंटे पहले ही अंकित बालियान ने एक वीडियो में 'मर्डर मार दे सड़क के ऊपर' गाना गाया था

ये भी पढ़ें- कौन थे सिंगर अंकित बालियान? जिम के बाहर कर दी गई हत्या, अतरंगी गानों से मचाते थे धूम