1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. खाकी पहने नशे में धुत पीआरडी जवान का हाईवोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क लेटकर किया हंगामा; सामने आया वीडियो

खाकी पहने नशे में धुत पीआरडी जवान का हाईवोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क लेटकर किया हंगामा; सामने आया वीडियो

कन्नौज में नशे में धुत पीआरडी जवान का हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो वायरल हो रहा है। पीआरडी जवान के हाईवोल्टेज ड्रामे से रोड पर जाम लग गया। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के सरायमीरा तिर्वा क्रॉसिंग के पास पुराने जीटी रोड का बताया जा रहा है।

पीआरडी जवान का हाईवोल्टेज ड्रामा- India TV Hindi
Image Source : REPORTER पीआरडी जवान का हाईवोल्टेज ड्रामा

उत्तर प्रदेश के कन्नौज में एक बार फिर नशे में धुत पीआरडी जवान ने खाकी को शर्मसार किया है। वर्दी पहने जवान शराब के नशे में बीच सड़क पर लेटकर हाई वोल्टेज ड्रामा करता रहा। जवान के हंगामे के आधे घंटे बाद मौके पर पहुंचे दरोगा उसे समझाते रहे, लेकिन उसका ड्रामा खत्म नहीं हुआ। शराबी पीआरडी जवान के हंगामे के कारण सड़क पर लम्बा जाम लग गया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ भी जुट गई। 

जवान को हटा रहे दरोगा 

दरोगा जब उसे हटाने में नाकाम रहे तो बड़बड़ाने लगे। उन्होंने कहा कि नशा कर नौटंकी कर रहा है, बदनाम दीवान जी होंगे, मीडिया पुलिसकर्मी बताकर धज्जियां उड़ाएगी। करीब पौन घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे का मौजूद भीड़ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने लगी तो दरोगा ने पास स्थित ट्रैफिक बूथ पर मौजूद पुलिस कर्मियों की मदद से नशे में धुत पीआरडी जवान राम सिंह यादव को उठवाकर ट्रैफिक बूथ में पहुंचवा दिया। इसके बाद जाम खुलवा ट्रैफिक चालू करवाया। पीआरडी जवान का हाई वोल्टेज ड्रामा सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी हुआ है।

यहां देखें वीडियो

सहकर्मियों से मारपीट करने का प्रयास और हंगामा

हंगामा बढ़ता देख जब मौके पर मौजूद अन्य पुलिस व पीआरडी सहकर्मियों ने उसे उठाकर सड़क से हटाने का प्रयास किया, तो वह आपा खो बैठा। शराबी जवान ने अपने ही साथियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी और गाली-गलौज करते हुए हिंसक हो गया। सहकर्मियों को धक्का देकर वह बार-बार सड़क पर लेटकर हंगामा करता रहा।

स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को दी सूचना

स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद बमुश्किल वाहनों को निकालकर यातायात सुचारू कराने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय पुलिस और संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों को घटना की सूचना दे दी गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि आरोपी जवान के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। 

रिपोर्टः सुरजीत कुशवाहा

ये भी पढ़ेंः सरहज से मिलने 1000 किमी दूर से पहुंचा जीजा, संदूक में छिपा मिला, पत्नी के पहुंचने पर हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

''यूपी में कोई चोरी करेगा तो अगले दिन लंगड़ा हो जाएगा'', सीएम योगी की अपराधियों को खुली चेतावनी