1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रेमी संग होटल पहुंची पत्नी, पीछे से पुलिस को लेकर आ धमका पति; साढ़े तीन साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

प्रेमी संग होटल पहुंची पत्नी, पीछे से पुलिस को लेकर आ धमका पति; साढ़े तीन साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

यूपी के अलीगढ़ में एक महिला को अपने प्रेमी संग होटल में रंगरलियां मनाते समय पति ने रंगे हाथ पकड़ लिया। पति पुलिस के साथ होटल में पहुंचा था। बता दें कि साढ़े तीन साल पहले दोनों ने प्रेम विवाह किया था।

होटल में प्रेमी संग पकड़ी गई महिला। - India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT होटल में प्रेमी संग पकड़ी गई महिला।

अलीगढ़: जिले के क्वार्सी थाना क्षेत्र में प्रेमी के साथ होटल में रंगरलियां मनाती पत्नी को पति ने रंगे हाथों पकड़ा। पत्नी पर शक होने के चलते पति उसका पीछा कर रहा था। इस बीच जैसे ही पत्नी अपने प्रेमी के साथ एक होटल में गई, तभी प्रेमी ने पुलिस को बुला लिया। इसके बाद पति ने पुलिस के साथ होटल में छापा मार दिया। पुलिस ने महिला को उसके प्रेमी के साथ बाहर निकाला और दोनों पक्षों को लेकर थाने गई। हैरानी की बात है कि दोनों के बीच प्रेम विवाह हुआ था और प्रेम विवाह से पहले से ही महिला का उसके प्रेमी के साथ रिश्ता था।

शादी से पहले भी प्रेमी के संपर्क में थी

दरअसल, गुलावठी क्षेत्र के रहने वाले आकाश कुमार का अलीगढ़ की चंदनिया इलाके की रहने वाली महिमा के साथ 3.5 वर्ष पहले प्रेम विवाह हुआ था। शादी के बाद महिमा का अपने एक और प्रेमी मृदुल के साथ संपर्क बना रहा। वह लगातार फोन पर बातचीत करती रहती थी। पति ने कई बार समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। घर में इस बात को लेकर क्लेश होने लगा। विवाद के चलते पत्नी महिमा नवम्बर में अपने मायके आ गई। 

प्रेमी संग होटल गई महिला

इस बीच रविवार को वह अपने प्रेमी मृदुल के साथ एक होटल में गई थी। उसका पति आकाश भी उस पर नजर रख रहा था। जब महिला के होटल जाने के बारे में आकाश को पता चला तो वह भी वहां पहुंच गया। इसके बाद आकाश ने 112 नंबर पर कॉल करके पुलिस बुला ली। होटल में पहुंची पुलिस और आकाश ने प्रेमी मृदुल और महिमा को रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर गई। 

पति ने रंगे हाथ होटल में पकड़ा

पति आकाश ने बताया कि लड़की का इससे काफी समय से अफेयर चल रहा है। मेरे मना करने के बाद भी लड़की झूठी कसमें खाती रही। शादी को साढ़े तीन साल हो गए हैं। मेरे ऊपर दहेज का झूठा आरोप भी लगाया गया है। हमारी लव मैरिज हुई थी। यह लड़की मेरे पीछे पड़ी थी कि मुझे तुम्हारा होना है। मैं तुम्हारे बिना नहीं रह पाऊंगी और इस लड़के के लिए यह उल्टा सीधा बोलती थी। यह लड़की मुझे हमेशा डिप्रेशन में रखती थी। जैसे मुझे इसके बारे में पता चला मैं परेशान रहता था। मुझसे हमेशा बोलती थी कि मेरा कोई उससे लिंक नहीं है, लेकिन मैंने इसको काई बार बात करते हुए पकड़ा है। (इनपुट- प्रदीप)

यह भी पढ़ें-

महिला ने कार में घुसकर 6 सेकेंड में जड़े 9 थप्पड़, कई दिन से फरार था ठगी का आरोपी; मिलते ही टूट पड़े लोग