1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: झांसी में ग्रामीणों ने किया नई बनी रोड का क्वालिटी चेक, हाथ लगाते ही उखड़ गई सड़क

VIDEO: झांसी में ग्रामीणों ने किया नई बनी रोड का क्वालिटी चेक, हाथ लगाते ही उखड़ गई सड़क

Jhansi Viral Video: झांसी में नई सड़क बनी तो ग्रामीणों ने उसे हाथों से उखाड़कर चेक किया। हाथ लगाते ही नई बनी सड़क उखड़ने लगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Jhansi PWD road viral video- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT झांसी में नई बनी खराब सड़क को ग्रामीणों ने हाथ से उखाड़ दिया।

Jhansi Road Video: यूपी में पिछले दिनों बागपत से वीडियो सामने आया था, जिसमें ग्रामीण बड़े आराम से हाथ से ही सड़क उखाड़े ले रहे थे। अब झांसी में ऐसी ही खराब सड़क बनने का मामला सामने आया है। यहां भी ग्रामीण अपने हाथों से नई बनी उखाड़ते हुए नजर आए। घटिया सड़क मरम्मत कार्य देखकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हाथों से ही सड़क उखाड़ दी और खराब गुणवत्ता से सड़क निर्माण कराने का आरोप लगाया है।

SDM ने जांच के लिए DM को लिखा पत्र

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले का संज्ञान लेते हुए एसडीएम गरौठा सुनील कुमार ने कहा कि मामले की जांच के खातिर कमेटी गठित करने के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है। बता दें कि ये मामला झांसी जिले की गरौठा तहसील के ग्राम बरमाइन से ककरबई के बीच PWD की तरफ से कराए जा रहे सड़क मरम्मत का है। जहां लाखों की लागत से करीब 6 किलोमीटर लंबी सड़क मरम्मत कार्य हो रहा है।

खराब बनी सड़क को ग्रामीणों ने हाथ से उखाड़ा

सड़क पर घटिया क्वालिटी से मरम्मत कार्य होने की जानकारी जब ग्रामीणों को हुई तो उनका गुस्सा फट पड़ा। विरोध करते हुए ग्रामीण ने किसी औजार से नहीं बल्कि हाथों से ही सड़क को उखाड़ते हुए क्वालिटी की पोल खोल दी।

मिट्टी-गोबर के ऊपर डामर डालकर बना दी सड़क

गांव के रहने वाले लोगों ने बताया कि यह सड़क बरमाइन से ककरबई तक बनाई जा रही है। सड़क पर मानक के अनुसार सामान नहीं लग रहा है। मिट्टी और गोबर के ऊपर सड़क डल रही है। कोई भी सफाई नहीं हुई और ना ही नीचे पहले कोई बेस बनाया गया। उन्होंने आगे कहा कि सरकार पैसा दे रही है तो उसका सदुपयोग होना चाहिए। इसे भ्रष्टाचारियों की जेब में नहीं जाना चाहिए।

(इनपुट- आकाश राठौर)

ये भी पढ़ें- हाथ लगाते ही उखड़ गई नई बनी सड़क, खुली PWD-ठेकेदार की पोल; वायरल हुआ वीडियो