1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. हाथ लगाते ही उखड़ गई नई बनी सड़क, खुली PWD-ठेकेदार की पोल; वायरल हुआ वीडियो

हाथ लगाते ही उखड़ गई नई बनी सड़क, खुली PWD-ठेकेदार की पोल; वायरल हुआ वीडियो

 Edited By: Vinay Trivedi
 Published : Feb 19, 2026 12:26 pm IST,  Updated : Feb 19, 2026 12:26 pm IST

Baghpat Road Viral Video: बागपत में पीडब्ल्यूडी और ठेकेदार की मिलीभगत से किए गए कथित घोटाले की पोल खुल गई है। यहां हाथों से नई सड़क को उखाड़ने का वीडियो वायरल हो रहा है।

baghpat road- India TV Hindi
बागपत में पीडब्ल्यूडी–ठेकेदार की पोल खुली। Image Source : REPORTERS INPUT

Baghpat Viral Video: यूपी के बागपत में PWD और ठेकेदार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। दरअसल, सुजरा–निरोजपुर मार्ग पर हाल ही में बनाई गई नई सड़क दूसरे ही दिन हाथों से उखड़ती नजर आई। इसका 19 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रधान प्रतिनिधि अपने हाथों से सड़क की परत उखाड़ते दिखाई दे रहे हैं।

ग्रामीणों ने हाथ से उखाड़ दी नई बनी सड़क

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सड़क की ऊपरी परत बेहद कमजोर है और हल्के दबाव में ही टूटकर अलग हो रही है। प्रधान प्रतिनिधि ने मौके पर मौजूद लोगों के सामने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए इसे भ्रष्टाचार का उदाहरण बताया।

सड़क निर्माण में हुई गंभीर लापरवाही

उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी की गई है और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने भी सड़क निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सड़क बनाने में क्वालिटी से समझौता कर रहे ग्रामीण

ग्रामीणों का कहना है कि सरकार की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधाएं देने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार मिलकर गुणवत्ता से समझौता कर रहे हैं। ऐसे ठेकेदारों और अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जो घोटाला कर रहे हैं। सड़क निर्माण के लिए आए हुए पैसे का गबन कर ले रहे हैं। सड़क के बिना बारिश के महीने में बहुत तकलीफ होती है।

अधिकारियों ने दिए जांच के आदेश

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारियों ने जांच के आदेश दे दिए हैं। उनका कहना है कि अगर निर्माण कार्य में अनियमितता पाई गई तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई करेंगे।

(इनपुट- पारस जैन)

ये भी पढ़ें- VIDEO: Blinkit डिलीवरी बॉय पर लात-घूसों की ताबड़तोड़ बरसात! सड़क पर गिरा-गिराकर मारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।