1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कानपुर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर में चोरी, हेलमेट लगाकर 7 चांदी के मुकुट ले गए शातिर चोर, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO

कानपुर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर में चोरी, हेलमेट लगाकर 7 चांदी के मुकुट ले गए शातिर चोर, CCTV में कैद हुई वारदात-VIDEO

मंदिर पर से 7 चांदी के मुकुट चोरी होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय विधायक मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। पुलिस की टीम ने भी चोरी के मामले की जांच शुरू कर दी है।

कानपुर के गणेश मंदिर में चोरी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT कानपुर के गणेश मंदिर में चोरी

कानपुर के एक प्रसिद्ध गणेश मंदिर में चोरों ने भगवान के घर को भी नहीं बख्शा। शातिर चोरों ने मंदिर पर से चांदी के मुकुट चोरी कर लिए। जानकारी के मुताबिक, शातिर चोरों ने मंदिर में रखे 10 चांदी के मुकुट में से 7 मुकुट चुरा लिए। इसके बाद मंदिर परिसर और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस की टीम मामले की जांच में जुट गई।

चोरों के साथ एक महिला भी

चोरी की पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसमें चोर चेहरे पर हेलमेट लगाए नजर आ रहे हैं। उनके साथ एक महिला भी दिखाई दे रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी और हरवंश मोहाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

घटना स्थल पर पहुंचे सपा विधायक

चोरी की खबर मिलते ही सपा विधायक अमिताभ बाजपेई भी मंदिर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से मामले का जल्द से जल्द खुलासा करने और चोरों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

वहीं, मंदिर के प्रबंधक ने बताया कि यह प्रसिद्ध गणेश मंदिर पहले भी धमकियां मिलने के कारण चर्चा में रहा है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी हुई है।

रिपोर्ट- ज्ञानेंद्र शुक्ला

ये भी पढ़ें: 

VIDEO: ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत से भयानक अग्निकांड, जिंदा जल गए 2 लोग

पकड़ी गई 'बुर्का गैंग' की करतूत, CCTV में कैद हुई दुकान से बैग चुराने की पूरी वारदात; देखें VIDEO