Muzaffarnagar Burqa Gang: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में इस समय बुर्का गैंग अपने पैर पसारता जा रहा है, जिसके चलते आए दिन बुर्का पहने महिलाएं दुकानों से सामान चोरी करती नजर आई हैं। बीते शुक्रवार को भी बुर्का में एक महिला ने दुकान के बाहर रखे एक डेमो पिट्ठू बैंग को चोरी कर लिया था। ये घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई थी, जिसके बाद इस सीसीटीवी फुटेज को जहां सोशल मीडिया वायरल कर दिया गया तो वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिला की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
बैग चोरी करती दिखी बुर्के वाली महिला
दरसअल, नगर कोतवाली क्षेत्र के बिजी रहने वाले गोल मार्केट में शुक्रवार को बुर्का गैंग की एक नई करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, जिसमें एक दुकान के बाहर रखे सामान से बुर्का पहने एक महिला 1 हजार 600 रुपये की कीमत का पिट्ठू बैग चोरी करती नजर आई। इस घटना के समय बुर्के में और अन्य महिलाएं भी इस शातिर चोरनी के साथ दिखाई पड़ीं।
वीडियो में दिखी बुर्का गैंग की करतूत
घटना की जानकारी, दुकानदार को उस समय हुई जब शाम के समय सामान को चेक किया गया तो उसमें एक बैग गायब मिला, जिसके बाद जब सीसीटीवी कैमरे को चेक किया गया तो उसमें इस बुर्का गैंग की करतूत नजर आई। इसके चलते इस सीसीटीवी फुटेज को जहां सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया तो वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस बुर्का गैंग की सदस्यों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
पीड़ित दुकानदार ने बताई आपबीती
इस घटना के बारे में पीड़ित दुकानदार हर्ष गुलाटी का कहना है कि दोपहर को लगभग साढ़े तीन बजे चोरी की वारदात हुई है। वह बुर्के में थी। ऐसा लगता है कि इसमें तीन-चार लोग मिले हुए हैं, जिन्होंने प्लानिंग से यह काम किया है। जैसे ही नजर हटी है, उसने बैग उठाकर अपने झोले में डाला और ले गई। हमने सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि हमारा सामान गायब हुआ। हमने सीसीटीवी में देखा कि हमारा बैग यहां से उठा है। यह बैग लगभग 1,600 रुपये की कीमत का था। उसे डेमो के लिए रखा था।
पुलिस ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
वहीं, एएसपी सिद्धार्थ के मिश्रा की मानें तो 10 अप्रैल को मुजफ्फरनगर पुलिस के संज्ञान में सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो आया, जिसमें एक बुर्का पहने महिला एक दुकान से कुछ चोरी करते नजर आ रही है। वह सामान ले जाते दिख रही है। पुलिस ने दुकान मालिक से तहरीर ले ली है। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। चोर को पकड़ा जाएगा।
(इनपुट- योगेश त्यागी)
ये भी पढ़ें- 'सेना के जवान को सपा कार्यकर्ताओं ने सरेआम पीटा, यही है उनका ल्यारी राज', पूजा पाल ने अखिलेश यादव पर बोला हमला