1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. 'हमें हमारी बेटी भानवी से बचा लो', राजा भैया की पत्नी के खिलाफ उनके माता-पिता ने ही लखनऊ पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

'हमें हमारी बेटी भानवी से बचा लो', राजा भैया की पत्नी के खिलाफ उनके माता-पिता ने ही लखनऊ पुलिस कमिश्नर से की शिकायत

भानवी के माता-पिता ने कहा है कि उनकी बेटी उनकी संपत्ति हड़पना चाहती है, लेकिन वह ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने लखनऊ पुलिस कमिश्नर से अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए आरोप लगाए कि भानवी ने उनके साथ कई बार मारपीट की है।

Raja bhaiya and bhanvi singh- India TV Hindi
Image Source : X राजा भैया और भानवी सिंह

उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया की पत्नी के खिलाफ उनके माता-पिता ने ही शिकायत की है। राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी के बीच तलाक का मुकदमा चल रहा है। वहीं, भानवी के संबंध उनके माता-पिता के साथ भी अच्छे नहीं हैं। भानवी सिंह तीन दिन पहले अपने माता-पिता से मिलने उनके घर पहुंची थीं, लेकिन दरवाजा नहीं खुला और वह अपने माता-पिता से मिल नहीं पाईं। भानवी ने आरोप लगाए कि उनकी बहन साधवी ने माता-पिता को बंद कर रखा है। वह उन्हें किसी से मिलने नहीं दे रही हैं। हालांकि, भानवी के माता-पिता ने साफ किया कि वे खुद उनसे नहीं मिलना चाहते हैं।

लखनऊ पुलिस कमिश्नर को दिए शिकायत पत्र में भानवी के मां मंजुल सिंह और पिता रवि प्रताप सिंह ने अपील की है कि उनकी बेटी भानवी और प्रत्युषा शाही को उनके घर आने से रोका जाए। भानवी के माता-पिता ने आरोप लगाए हैं कि उनकी बेटी उन्हें धमकाने के लिए उनके आवास पहुंची थी।

भानवी के माता-पिता के आरोप

भानवी के पिता ने भी शिकायत पत्र में साफ किया है कि भानवी उनकी संपत्ति हड़पना चाहती हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने बताया कि वह पहले ही अपनी वसीयत दूसरी बेटी साधवी के नाम कर चुके हैं। साधवी के पास इस संपत्ति को बेचने का भी अधिकार है। उन्होंने कहा कि भानवी पहले ही उन्हें करोड़ों रुपये का नुकसान करा चुकी हैं और अब वह उनके साथ कोई रिश्ता नहीं रखना चाहते। उन्होंने आरोप लगाया कि भावनी सिंह लगातार उनके घर आती हैं। यहां उन्हें और उनकी बेटी साधवी के साथ मारपीट और हाथापाई करती हैं। वह कई बार मारपीट कर चुकी हैं। कई मौकों पर भानवी की मां के शरीर पर चोट के नीले निशान भी बन गए थे।

 https://getapi.indiatvnews.com/doc/new-doc-2025-07-03-18.48.06.pdf

भानवी के माता-पिता का शिकायत पत्र

कोर्ट में केस रसोइये को रिश्वत

अपने शिकायत पत्र में भानवी के माता-पिता ने लिखा कि भानवी सिविल कोर्ट में उनके खिलाफ केस फाइल कर चुकी हैं। इसके साथ ही उन्होंने साधवी के रसोइये को रिश्वत के रूप में एक कार दी थी और अदालत में यह बोलने को कहा था कि साधवी अपने माता-पिता को कमरे में बंद रखती हैं। उन्होंने भानवी पर दूसरे रसोइये को भी रिश्वत देने के आरोप लगाए, जिसे भानवी ने रिश्वत के बदले उनके माता-पिता के खाने में नशीला पदार्थ मिलाने के लिए कहा था। अपनी शिकायत में मंजुल सिंह और पिता रवि प्रताप सिंह ने कहा है कि उन्हें भानवी और प्रत्युषा से खतरा है और उन्हें पुलिस प्रोटेक्शन की जरूरत है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि अगर भानवी दोबारा उनके घर आती हैं तो उनके खिलाफ बार-बार धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया जाना चाहिए।