1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भैंसहा मेले में टूट गया लोगों से भरा चलता झूला, 14 लोग घायल; देखें हादसे का VIDEO

भैंसहा मेले में टूट गया लोगों से भरा चलता झूला, 14 लोग घायल; देखें हादसे का VIDEO

Bhaisaha Mela Accident: कुशीनगर के भैंसहा मेले में चलता झूला गिर गया है। इस घटना में 14 लोग घायल हो गए हैं। इसका वीडियो भी सामने आ गया है।

Kushinagar Swing Collapse- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT कुशीनगर में चलता झूला गिर गया है।

Kushinagar Swing Accident: यूपी के कुशीनगर में झूला गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। यहां आयोजित भैंसहां मेले में लगा झूला टूटने का वीडियो भी सामने आ गया है। मेले में झूला चलते समय अचानक गिर गया। वीडियो में झूला पूरी तरह जमीन पर गिरता हुआ दिखा दे रहा है। यहां अचानक से एक साइड का पिलर गिरने के बाद पूरा झूला गिर गया।

वायरल हुआ झूला गिरने का वीडियो

भैंसहां मेले में आए एक शख्स ने झूला गिरने का वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुशीनगर में झूला टूटने से 14 लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि झूले के 4 चक्कर के बाद आई खराबी को ऑपरेटर ने नजरअंदाज किया था, जिसके बाद ये हादसा हो गया।

6 एंबुलेंस से भरकर अस्पताल भेजे गए घायल

मेले में झूला टूटते ही मौके पर भगदड़ मच गई। इसके बाद, 108 एंबुलेंस की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती किया गया था। आधी रात को झूला यहां अचानक गिर गया था।

झूला ऑपरेटर के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

जान लें कि कुशीनगर में नारायणी नदी के किनारे स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में भैंसहां मेला लगता है। इसमें यूपी और बिहार से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। झूला गिरने की घटना के बाद झूला संचालक पर लापवाही का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह घटना खड्डा तहसील के भैसहां गांव में हुई है।

पुलिस का कहना है कि भैंसहा मेले में हादसे की खबर मिलने के बाद तुरंत उनकी टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए पास के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। झूला ऑपरेटर के खिलाफ केस दर्ज किया है। दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

(इनपुट- उदय सिंह)

ये भी पढ़ें- गैंगस्टर राहुल जाट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, शरीर में लगी 5 गोलियां; खुद गाड़ी चलाकर पहुंचा अस्पताल