A
  1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश के इस जिले में हफ्ते में दो दिन बंद रहेगी शराब की दुकानें, जानिए क्या है वजह?

उत्तर प्रदेश के इस जिले में हफ्ते में दो दिन बंद रहेगी शराब की दुकानें, जानिए क्या है वजह?

हफ्ते में दो दिन शराब की दुकान बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इस दौरान कोई भी शराब की दुकान खुली पाई गई तो आबकारी विभाग के अधिकारी कार्रवाई भी करेंगे।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : PTI सांकेतिक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में बिहार की सीमा से लगते 3 किलोमीटर के क्षेत्र में स्थित शराब की दुकानें इस हफ्ते दो दिन बंद रहेंगी। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि बिहार के सीवान व गोपालगंज जिलों में आगामी 6 नवंबर को होने वाले मतदान के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। 

इन दो तारीखों में बंद रहेंगी शराब की दुकानें

उन्होंने यहां बताया कि इस संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी अनुभाग-2 के पत्र के क्रम में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार, लोक शांति बनाए रखने एवं स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देवरिया जिले में बिहार की सीमा से लगते 3 किलोमीटर की परिधि में स्थित शराब की सभी दुकानें 4 नवंबर की शाम 6 बजे से 6 नवंबर की शाम 6 बजे तक बंद रहेगी। 

14 नवंबर को भी बंद रहेंगी शराब की दुकानें

बिहार में 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। प्रवक्ता ने बताया कि 14 नवंबर को भी मतगणना स्थल से तीन किलोमीटर के क्षेत्र में स्थित शराब की सभी दुकानें पूर्णतः बंद रहेंगी। 

दुकान खुली पाए जाने पर होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि उक्त अवधि में शराब की कोई भी दुकान खुली पाई जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत सख्त कार्रवाई की जाएगी। (भाषा के इनपुट के साथ)

ये भी पढ़ें: 

दिल्ली: महंगी बोतलों में सस्ती शराब भरते पकड़े गए वाइन शॉप के कर्मचारी, ठेके को किया गया सील