1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली: महंगी बोतलों में सस्ती शराब भरते पकड़े गए वाइन शॉप के कर्मचारी, ठेके को किया गया सील

दिल्ली: महंगी बोतलों में सस्ती शराब भरते पकड़े गए वाइन शॉप के कर्मचारी, ठेके को किया गया सील

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Nov 02, 2025 07:45 pm IST,  Updated : Nov 02, 2025 07:50 pm IST

दिल्ली के एक मॉल के अंदर चलाए जा रहे वाइन शॉप में महंगी शराब की बोतलों में सस्ती शराब मिलाई जा रही थी। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने ये मिलावट देखी। पुलिस की टीम ने मामला दर्ज करते हुए शराब की दुकान को सील कर दिया।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FREEPIK

दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने नरेला के एक मॉल में शराब की दुकान में छापेमारी की है। जहां शराब की दुकान के कर्मचारियों को महंगी ब्रांड की बोतलों में सस्ती शराब और पानी मिलाकर भरते हुए पकड़ा गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। 

दुकान के अंदर 4 लोग कर रहे थे मिलावट

आबकारी विभाग के निरीक्षकों की एक टीम ने सूचना मिलने पर गुरुवार को नरेला के मॉल में दिल्ली राज्य औद्योगिक अवसंरचना निगम (DSIIDC) के शराब के ठेके पर छापा मारा। आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि टीम को दुकान थोड़ी खुली हुई मिली और उसके अंदर चार लोग महंगी ब्रांड की खाली बोतलों में सस्ती शराब और पानी मिलाकर भरते हुए पकड़े गए। 

खाली शराब की बोतलों से भरा मिला बैग

टीम को ठेके के बाहर एक गाड़ी भी खड़ी मिली, जिसमें शराब की खाली बोतलों से भरा एक बैग मिला, जिनमें से कुछ बोतलों का इस्तेमाल अवैध रूप से दोबारा भरने के लिए किया जा रहा था। 

महंगी शराब बताकर बेचते थे ठेके वाले

अधिकारी ने बताया, 'ठेके के कर्मचारी कबाड़ डीलरों से शराब की बोतलें खरीदते थे और उन पर बार कोड लगाकर उन्हें असली, महंगी शराब बताकर बेचते थे। हमने डीएसआईआईडीसी को इस बारे में बता दिया है और उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।' 

ठेके को कर दिया गया सील

स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई और नरेला थाने में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने बोतलें और गाड़ियां जब्त कर ली हैं। उन्होंने कहा कि ठेके से जब्त की गई भरी हुई बोतलों का एक नमूना केमिकल जांच के लिए भेजा गया है और ठेके को सील कर दिया गया है। (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।