1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मार डाला, फिर खुद को गोली मारी

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, बैंककर्मी ने पत्नी और बहन को मार डाला, फिर खुद को गोली मारी

घटना की जानकारी मिलते ही सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला के पति पर ही गोली मारने का आरोप है।

Lucknow murder- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मृतक पत्नी (बाएं), जांच करते पुलिसकर्मी (दाएं)

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में गुरुवार को पॉश एरिया में मर्डर से सनसनी फैल गई। शहर के गोमती नगर इलाके में दोपहर के समय एक निजी बैंक की रिलेशनशिप मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार महिला के पति ने गोली मारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पति ने व्हाट्सएप स्टेटस लगाकर हत्या की जानकारी दी थी। उसने लिखा था कि उसकी पत्नी ने उसे चीट किया है। इस वजह से उसने हत्या की है। इसके साथ ही उसने बताया कि अब वह अपनी बहन को भी मार देगा और खुद भी आत्महत्या कर लेगा। ऐसा लिखने के बाद ही उसने बहन की हत्या कर दी और सुसाइड कर लिया।

महिला को गोली मारे जाने की खबर मिलते ही सीनियर अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोली लगने से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं। हालांकि, शहर के पॉश इलाके में हत्या से हड़कंप मचा हुआ है।

Image Source : Reporter Inputआरोपी का स्टेटस

पड़ोसी ने बताया घर का हाल

आरोपी मानस बाजपेई के पड़ोसी अंकुर ने बताया कि मानस बहुत ही मिलनसार थे। करीब 10 साल पहले शादी हुई थी। डेढ़ साल से पति पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। मानस एक सरकारी बैंक में काम करते थे। व्हाट्सएप स्टेटस देखने के बाद दरवाजे को तोड़ा गया तो भाई-बहन दोनों बेड पर पड़े हुए थे। मानस के सीने पर पिस्टल पड़ी हुई थी, रूम में टीवी चल रहा था, उसमें बहुत तेज आवाज में हनुमान चालीसा बज रहा था।

बैंक के बाहर बुलाकर मारी गोली

जानकारी के अनुसार आरोपी पति ने मृतका दिव्या मिश्रा को बैंक से बाहर बुलाया। यहां दोनों के बीच थोड़ी देर तक बात हुई। इसके बाद आरोपी ने महिला को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना दोपहर 12  बजे के आसपास की बताई जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए पूरे घटनाक्रम का पता लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं, आरोपी पति अपनी पत्नी को गोली मारने के बाद घर पहुंचा। यहां उसने बहन की भी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

बहन ने दी जानकारी

मृतक युवती की बहन ने एक्स पोस्ट पर बताया कि उनकी बहन को गोली मारी गई है और इलाज के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया चिकित्सा विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। उन्होंने ईश्वर से बहन के लिए प्रार्थना की। इसके जवाब में लखनऊ पुलिस की तरफ से कहा गया कि मौके पर उच्चाधिकारीगण मौजूद हैं और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह

शुरुआती जानकारी के अनुसार पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने यह कदम उठाया। वह पहले अपनी पत्नी के पास पहुंचा और कुछ बातचीत की। जब बात नहीं बनी तो उसने पहले पत्नी फिर बहन को गोली मार दी और खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी जांच में जुटे हैं और चश्मदीदों से जानकारी जुटा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

राजू पाल हत्याकांड में जमानत का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, CBI ने भी उठाए सवाल

मदरसे में नाबालिग छात्रा से मौलवी ने किया दुष्कर्म, किडनैप कर भाग रहे आरोपी को भीड़ ने दबोचा, पुलिस के किया हवाले