1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: पत्नी-बच्चों के सामने व्यक्ति को घसीट ले गया पार्क का गार्ड, अधिकारियों ने बताई हकीकत

Video: पत्नी-बच्चों के सामने व्यक्ति को घसीट ले गया पार्क का गार्ड, अधिकारियों ने बताई हकीकत

वायरल वीडियो में गार्ड एक व्यक्ति को घसीटता हुआ ले जा रहा है। उसके पीछे-पीछे पत्नी और बच्चे चल रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने बताया कि वह व्यक्ति नशे में था। इसलिए उसे गार्ड ने पार्क से बाहर कर दिया।

Lucknow gaurd- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT व्यक्ति को घसीटता गार्ड

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से एक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर सभी लोग हैरान हो रहे हैं। वीडियो में एक गार्ड एक व्यक्ति को घसीटता हुआ ले जा रही है। वहीं, इसके पीछे उस व्यक्ति की पत्नी और बच्चे भी चल रहे हैं। गार्ड जिस व्यक्ति को घसीट रहा है, वह गाली देते हुए वीडियो बनाने के लिए भी कह रहा है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने सफाई दी। उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति नशे में था और अपनी पत्नी के साथ बदसलूकी कर रहा था। इस वजह से गार्ड ने उसे पार्क से बाहर कर दिया।

वीडियो लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क का है। यहां युवक को गार्ड द्वारा घसीटने का वीडियो वायरल हो रहा है। जांच में पता चला कि वीडियो बुधवार का है और ये शख्स अपनी पत्नी और बच्ची के साथ जनेश्वर मिश्र पार्क आया  हुआ था, जिसका रख रखाव एनडीए यानि लखनऊ विकास प्राधिकरण करता है।

अधिकारियों ने क्या बताया?

एलडीए के अधिकारियों के मुताबिक आरोपी नशे में था और अपनी पत्नी को काफी उल्टा-सीधा बोल रहा था, जब इसकी शिकायत आम लोगों ने वहां मौजूद गार्ड से की तो आरोपी गार्ड से भी भिड़ गया। इसके बाद आरोपी को बलपूर्वक पार्क से बाहर निकाला गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

जूते से पीटा, ई-रिक्शा में बैठाकर भगाया

आरोप है कि गार्ड ने पीड़ित व्यक्ति को जूते से पीटा और मामला ज्यादा न बढ़े, इसलिए उसे ई-रिक्शा में बैठाकर घर भेज दिया। गार्ड ने अधिकारियों को बताया कि टिकट चेकिंग के दौरान व्यक्ति ने अपनी पत्नी को थप्पड़ मार दिया था। इस वजह से उसका विवाद हुआ। वह नशे में था। हालांकि, अब तक उस व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है, जिसे पार्क में घसीटा गया था।

यह भी पढ़ें-

शरीयत से जुड़े मसले पर हाफिज से पूछा सवाल, भदोही में भीड़ ने युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

यूपी से खरीद रहे ₹103 का पेट्रोल, नेपाल ले जाकर ₹135 में बेच रहे, महाराजगंज से लगी सीमा पर तेल का बड़ा खेल