1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ मर्डर केस में खुलासा, पिता की हत्या करने वाला अक्षत था बेहद चालाक, घर से कैश और गहने लेकर हुआ था फरार

लखनऊ मर्डर केस में खुलासा, पिता की हत्या करने वाला अक्षत था बेहद चालाक, घर से कैश और गहने लेकर हुआ था फरार

लखनऊ में पिता की हत्या कर शव को काटकर नीले ड्रम में छुपाने वाले बेटे को लेकर पड़ोसियों ने बड़ा खुलासा किया है। लोगों ने बताया कि पिता का हत्यारा बेटा अक्षत बहुत ही चालाक था। वह पहले भी घर से गहने और कैश लेकर फरार हो चुका था।

लखनऊ मर्डर केस में खुलासा- India TV Hindi
Image Source : REPORTER लखनऊ मर्डर केस में खुलासा

लखनऊ: आशियाना इलाके में पुत्र ने पिता की हत्या कर उनके शव को काटकर नीले ड्रम में डाल दिया था और शातिर बेटे ने खुद ही पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। अब पड़ोसियों ने इस मामले में कई बड़े खुलासे किए हैं। पड़ोसी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मानवेंद्र सिंह का लड़का अक्षत बहुत ज्यादा शार्प था लेकिन शायद पिता इस बात को समझ नहीं पाए कि उनका बेटा कितना ज्यादा शार्प है, कितना चालाक है। हम लोगों ने इसकी जानकारी उसके पिता को पहले ही दी थी लेकिन पिता ने इस बात को नजरअंदाज किया। वह पहले भी एक बार घर से पैसे गहने लेकर भाग चुका था। पुलिस ने कानपुर से उसको बरामद किया था लेकिन अपनों की गलती शायद अपनों को नहीं दिखती है इसीलिए पिता इस बात को नजरअंदाज कर गए।

पड़ोसियों ने मानवेंद्र के लापता होने पर जताई थी चिंता

मानवेंद्र के रिश्तेदार मौसी के लड़के ने बताया कि उनको यकीन नहीं हो रहा है कि कैसे बेटे ने पिता की जान ले ली। उनके पास किसी चीज की कोई कमी नहीं थी,  धन दौलत सब कुछ था तो आखिर यह सब करने की क्या जरूरत थी। उसका मन कैसा हो गया, उसने हत्या कैसे कर दी,  कुछ समझ में नहीं आ रहा है। लोगों ने बताया कि भाई के द्वार पिता की हत्या करने के बाद उसकी बहन बोलने की स्थिति में नहीं है, वह बहुत बुरी तरीके से सदमे में है। लोगों ने मानवेन्द्र के लापता होने को लेकर एक वॉट्सऐप ग्रुप भी बनाया था ताकि मानवेन्द्र का पता लगाया जा सके। लेकिन किसी को क्या पता था कि बेटे ने ही पिता का कत्ल कर शव को नीले ड्रम में डाल दिया है।

बाप बेटे में हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक, लखनऊ में एक 21 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपने पिता की हत्या कर दी, उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और उन्हें एक नीले ड्रम में भर दिया। यह घटना शुक्रवार, 20 फरवरी को हुई, और बताया जा रहा है कि यह घटना पिता द्वारा अपने बेटे को मेडिकल प्रवेश परीक्षा (एनईटी) देने के लिए कहने पर हुए विवाद के बाद हुई। लखनऊ के सेंट्रल पुलिस उपायुक्त विक्रांत वीर ने बताया कि आरोपी की पहचान अक्षत के रूप में हुई है, जो बी.कॉम का छात्र है और अपने पिता की एनईटी परीक्षा देने की इच्छा से असहमत था। इसी बात को लेकर हुए विवाद के चलते यह जघन्य अपराध हुआ।