यूपी के लखनऊ में आईटी चौराहे से पहले मुख्य मार्ग पर सड़क धंस गई। इसकी वजह से बड़ा हादसा हो गया। सड़क पर यह गड्ढा यूपी के पूर्व डिप्टी CM दिनेश शर्मा के आवास के सामने हुआ है। वहां 10 फीट से अधिक गहरा गड्ढा हो गया। इस गड्ढे में बाइक समेत 2 लोग गिर गए। इसकी वजह से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में मौके पर मौजूद रहे स्थानीय लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। सड़क धंसने की वजह से यातायात भी बाधित हो गया था।
IT क्रॉसिंग के पास गड्ढे में गिरा बाइक सवार और उसका भाई
बता दें कि लखनऊ में लगातार बारिश के कारण IT क्रॉसिंग के पास सड़क धंसने से बने गड्ढे में गिरने से दो मोटरसाइकिल सवार घायल हो गए। गड्ढे में गिरने वाले एक शख्स की एक पहचान नितिन प्रजापति के रूप में हुई है। नितिन ने बताया कि बीती रात जब मैं और मेरा भाई घर लौट रहे थे, तो हम दोनों एक गड्ढे में गिर गए क्योंकि बारिश के कारण वह दिखाई नहीं दे रहा था। गिरने के कारण मेरा भाई बेहोश हो गया। किसी ने मुझे गड्ढे से बाहर निकाला। घटना के 10-15 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
सांसद दिनेश शर्मा के घर के ठीक बगल में बना गड्ढा
जान लें कि जहां गड्ढा हुआ है, वहां ठीक बगल में सांसद दिनेश शर्मा का घर है। यह गड्ढा लखनऊ यूनिवर्सिटी के ठीक बगल में, क़ृषि निदेशक के दफ्तर रोड के दूसरी तरफ है। और ऐसी जगह बारिश में 10 फीट का गड्ढा हो गया। फिलहाल, नगर निगम ने गड्ढा पाट दिया है लेकिन मंगलवार की बारिश ने लखनऊ के वीआईपी और बिजी इलाके की पोल खोल कर रख दी है।
कानपुर में भी सरैया चौराहे पर अचानक धंस गई थी सड़क
इससे पहले, हाल ही में यूपी के कानपुर में जाजमऊ स्थित सरैया चौराहे पर सड़क अचानक धंस गई थी, जिससे लगभग 18 फीट गहरा और 3 मीटर चौड़ा गड्ढा हो गया था। वीआईपी मार्ग पर गड्ढा होने से कानपुर पुलिस ने एक लेन बंद कर दी थी। लोकल लोगों का आरोप है कि एक महीने पहले बने छोटे गड्ढे को बिना टेक्निकल जांच के भर दिया गया था। लगातार बारिश की वजह से जमीन धंसने से हालात गंभीर हो गए थे।
सड़क धंसने प्रभावित हो गया था ट्र्रैफिक
गौरतलब है कि बारिश के बाद सड़क धंसने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। हादसे की आशंका के चलते कानपुर पुलिस ने सड़क की एक लेन पर गाड़ियों की आवाजाही बंद करा दी थी। यह रास्ता जाजमऊ को सर्किट हाउस से कनेक्ट करता है और कानपुर के प्रमुख वीआईपी मार्गों में शामिल है। ऐसे में सड़क के बीचोंबीच गहरा गड्ढा होने से ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हुई थी।
ये भी पढ़ें- गड्ढे की मिट्टी धंसने से हादसा, दबकर हो गई चाचा और 12 साल के भतीजे की मौत