1. Hindi News
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO: लखनऊ में युवती को कार से टक्कर मारने के बाद बोनट पर घसीटता रहा युवक, आरोपी शहनवाज गिरफ्तार

VIDEO: लखनऊ में युवती को कार से टक्कर मारने के बाद बोनट पर घसीटता रहा युवक, आरोपी शहनवाज गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपी युवक की पहचान शाहनवाज के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस की जानकारी में आया कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

लखनऊ में हिट एंड रन का केस- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT लखनऊ में हिट एंड रन का केस

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वीवीआईपी इलाके गोमतीनगर से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां आपसी विवाद के बाद एक कार सवार युवक ने एक युवती को टक्कर मार दी। आरोप है कि टक्कर मारने के बाद युवक ने युवती को कार की बोनट पर काफी दूर तक घसीटा। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

युवक और युवती पहले से एक-दूसरे को हैं जानते

मामले में आरोपी युवक की पहचान शाहनवाज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शाहनवाज और युवती एक-दूसरे को पहले से जानते हैं। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद मामला इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कार से युवती को टक्कर मार दी। इसके बाद युवती कार की बोनट पर जा गिरी और आरोपी उसे काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवती की शिकायत के आधार पर गोमतीनगर विस्तार थाने में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

दोनों के बीच किसी बात को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ था और घटना के समय वास्तव में क्या हुआ। घटना से जुड़े वीडियो और अन्य सबूतों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शुरू की कानूनी कार्रवाई

फिलहाल आरोपी शाहनवाज पुलिस की गिरफ्त में है। युवती की शिकायत और उपलब्ध सबूतों के आधार पर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। लखनऊ के वीवीआईपी इलाके में हुई इस घटना ने एक बार फिर सड़क पर हुए विवाद के गंभीर रूप लेने को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस इस पूरे मामले को हिट एंड रन केस से जोड़ कर देख रही है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

जानिए क्या बोलीं यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव?

महिला को कार की बोनट पर घसीटे जाने की घटना पर यूपी महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने कहा, 'मैं आपको भरोसा दिलाती हूं कि हमने इस मामले का स्वतः संज्ञान लिया है और अगर कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी दोषी पाया जाता है, तो उसे कानून के अनुसार कड़ी सजा दी जाएगी। मुझे नहीं लगता कि उत्तर प्रदेश में 'लव जिहाद' का यह पहला मामला है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने शुरुआत में खुद को हिंदू बताया था और महिला के साथ रिश्ते में आया था। मैं यह भी सुनिश्चित करूंगी कि इसमें शामिल अन्य लोगों को भी सजा मिले। आरोपी को पहले ही गिरफ़्तार कर लिया गया है और हम यह सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कानूनी कदम उठाएंगे कि जांच ठीक से हो और कानून अपना काम करे।'

ये भी पढ़ें: 

'सपा की सरकार आने पर CM कोटे से IAS बनवा दूंगा...', समाजवादी पार्टी के नेता पर महिला को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप